Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के गाजेडीह में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि घटना में एक बच्चा जख्मी हो गया। हादसा बारिश के दौरान घर की छत पर नहाने के दौरान हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से छत भी क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान गाजेडीह निवासी डॉली कुमारी (14) और अजीत कुमार (14) के रूप में की गई। जबकि सत्यजीत कुमार (8) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डॉली, अजीत की चचेरी बहन थी। जबकि डॉली और सत्यजीत सगे भाई-बहन थे। आनन फानन में ग्रामीण व परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य…
सदर थाना क्षेत्र के सलैया जंगल में झारखंड जगुआर और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए। वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने एक उग्रवादी को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किया गया है। मारे गए उग्रवादी की फिलहाल पहचान नहीं की जा सकी है। दरअसल, सुरक्षाकर्मियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्य सलैया जंगल में जुटे हुए हैं। इसी सूचना पर सुरक्षाकर्मी जंगल में पहुंचे। तभी उग्रवादियों की जवानों पर नजर पड़ गई और…
रांची: नगर निगम में नेता वर्सेज अधिकारी की जारी है। सोमवार को जनता के मुद्दे पर प्रस्तावित बोर्ड की बैठक इसी लड़ाई के भेट चढ़ गया। बैठक शुरू होने से पहले अधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे मेयर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिए। उनकी मांग थी कि मेयर ने जिस तरह से अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है उससे वो आहत हैं। इसलिए जब तक मेयर अपनी बातों को वापस नहीं ले लेती हैं तब तक बैठक की कार्यवाही नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों के पक्ष में…
रांची:चक्रवात ’गुलाब’ ने ओडिशा के कलिंगपट्टनम से 25 किलोमीटर उत्तर दिशा में लैंडफाल किया। शाम छह बजे से लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हुई। यह करीब तीन घंटे तक चली। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात का क्लाउड बैंड झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण सोमवार को राज्य के पूर्व-उत्तरी जिलों, मध्य जिलों और दक्षिणी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवा के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके कारण रांची में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के…
रांची: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल पर देश के सभी स्मार्ट शहरों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव को लेकर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और रांची नगर निगम नें तैयारी शुरू कर दी है. इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव में होनेवाले कार्य़क्रमों की जानकारी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से दी गयी है. आजादी के अमृत महोत्सव के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और रांची नगर निगम द्वारा आयोजित होनेवाले…
धनबाद: जाने माने उद्योगपति और जूही किआ मोटर्स के मालिक दीपक सवारिया के शोरूम में सोमवार को अपराधियों ने बम से हमला किया। बताया जाता है कि कुख्यात अमन सिंह गैंग ने दो माह पूर्व अमन सिंह का नाम लेकर छोटू ने 50 लाख रंगदारी की मांग की थी। दीपक सावरिया को वाट्सअप पर मैसेज और कॉल कर रंगदारी मांगी थी। इसके साथ ही नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। सोमवार को बाइक से आए दो अपराधियों ने उनके शोरूम पर बम फेंका, जो तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास सहित…
रांची: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच किसानों ने सोमवार को भारत बंद बुलाया है। राजधानी रांची में जहां दुकानें तय समय से खुली हैं तो वहीं यातायात भी सामान्य है। हरमू, मेन, रोड और लालपुर की कुछ दुकानें बंद हैं। जबकि, ज्यादातर दुकानें खुली हुई हैं। वहीं कांके में संयुक्ता मोर्चा के बैनर तले कुछ समर्थकों ने बंद करने की कोशिश भी कि तो पुलिस ने उन्हें सड़क से हटा दिया। बात करें अन्य जिलों कि तो चाईबासा, सिमडेगा, चतरा जैसे जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। यहां कांग्रेस, JMM और वाम…
पश्चिमी सिंहभूम : जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र के टेमना जंगल में सोमवार को पुलिस और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। पीएलएफआई नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर झारखंड जगुआर के साथ चाईबासा और खूंटी जिला पुलिस इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान सोमवार की सुबह टेमना के पास स्थित जंगल में पुलिस के साथ पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई। मौके पर दोनों ओर आधे घंटे तक फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल-पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़…
रांची : राज्य में संविदा पर बहाल पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलन करेंगे. 12 नक्सल प्रभावित जिलों में संविदा पर 2,500 सहायक पुलिसकर्मियों को बहाल किया गया है. सहायक पुलिसकर्मियों ने 27 सितंबर से राजभवन और सीएम आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. संविदा पर बहाल हुए पुलिसकर्मियों की मांग नहीं माने जाने से नाराज सहायक पुलिसकर्मियों ने पिछले साल 12 सितंबर 2020 से 23 सितंबर 2020 तक मोरहाबादी मैदान में आंदोलन किया था. उस समय पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने आये थे. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आश्वासन दिया था…
पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव के उत्तरवारा टोला के तालाब में शनिवार को करंट से मछली मारना काफी महंगा पड़ा. तालाब में करंट आने से नहा रहे दो मासूम भाइयों की मौत हो गयी. मृतकों में छविनाथ सिंह के पुत्र गुंजन कुमार (5वर्ष) व दीपक कुमार (3वर्ष) शामिल है. शनिवार की अपराहन करीब दो बजे दिन में यह घटना हुई. ग्रामीणों ने पांकी थाना पुलिस को दोनों मासूमों के तालाब में नहाने के क्रम में बिजली के करंट लगने से मौत होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और…
