Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर: टाटा स्टील की ओर से कोल्हान विवि. की जमशेदपुर शाखा की चहारदीवारी को बुधवार को जेसीबी से तोड़ दिया गया. इसका विरोध होने पर शाखा कार्यालय को छोड़ दिया गया. अंत में यह तय हुआ कि जबतक इसके लिए जगह नहीं चिन्हित किया जाता है तबतक शाखा यथावत यहीं पर चलता रहेगा. दो घंटे तक हुआ विवाद बगैर नोटिस के ही चहारदीवारी पर जेसीबी लगाए जाने के बाद यहां पर शाखा के को-ऑर्डिनेटर डॉ. आरके चौधरी ने खूब हंगामा किया. वे धरना पर भी बैठ गए. मौके पर विभागीय अधिकारी पहुंचे और फिर वार्ता की गई. वार्ता में ही…
लातेहार :नक्सलियों के साथ मंगलवार को मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को बुधवार को झारखंड जगुआर मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इसमें राज्य के CM हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। साथ ही रांची के सांसद संजय सेठ व अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने के बाद CM ने शहीद कमांडेंट राजेश कुमार की पत्नी बच्चे सहित अन्य स्वजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके साथ ही उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला मुंगेर (बिहार) के लिए रवाना कर दिया गया है। शहीद डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार के भाई रवि…
धनबाद : बीती रात भौंरा ओपी से कुछ दूरी पर भौंरा हॉस्पिटल मोड़ के पास डिजिटल साइबर कैफे की दुकान में अज्ञात चोरों ने छत की सीट तोड़कर लगभग दो लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान संचालक पप्पू कुमार ने बताया कि बीती रात अपराधियों ने छत का एलवेस्टर तोड़कर 12 हजार नगद, प्रिंटर, कैमरा आदि की चोरी कर ली. जिसकी कीमत लगभग दो लाख है. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हजारीबाग : लोहसिंघना थाना क्षेत्र के लोहसिंघना शिवपुरी मोड़ स्थित एमएम ट्रेडर्स का ताला तोड़कर 70 से 80 लाख की चोरी की गयी है. घटना बीती रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है. एमएम ट्रेडर्स के पास बिजली सामग्री के हैवेल्स, क्रिप्टन व पोलीकेब की एजेंसी थी. एजेंसी के मालिक मंसूर आलम ने बताया कि रात में 7 से 8 चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 70 से 80 लाख रुपए की चोरी की है. साथ ही चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.वहीं अन्य सीसीटीवी में उन लोगों का चेहरा कैद हो…
पंजाब कांग्रेस के भीतर नया सियासी भूचाल आया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सिद्धू के समर्थन में मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इ्स्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह ही मंत्री पद संभाला था। वहीं सिद्धू के सबसे करीबी विधायक परगट सिंह भी उनसे मिलने पटियाला रवाना हो गए हैं। रजिया सुल्ताना के इस्तीफे के बाद अब सिद्धू के दूसरे करीबी मंत्रियों पर भी समर्थन दिखाने का दबाव बढ़ गया है। वहीं इस मामले को लेकर सीएम चरणजीत चन्नी ने मंत्रियों की आपात बैठक बुला ली है। इससे पहले सिद्धू…
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगे की पहले से योजना बनाई गई थी। यहां हिंसा किसी घटना के बाद अचानक से नहीं भड़की। कोर्ट ने इस मामले के एक आरोपी को जमानत देने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की। मालूम हो कि दिल्ली दंगे में 42 से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 200 घायल हुए। कोर्ट ने कहा कि जो वीडियो फुटेज अदालत में पेश किए गए, उनमें प्रदर्शनकारियों का आचरण साफ दिखाई देता है। सरकार के साथ-साथ शहर में लोगों के सामान्य जीवन को बाधित करने के लिए दंगे…
CPI का दामन छोड़ने वाले कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में मंगलवार को रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी कार्यक्रम में गुजरात के दलित कार्यकर्ता और विधायक जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस में शामिल होना था, लेकिन तकनीकी वजहों से वे पार्टी की सदस्यता नहीं ले पाए। उन्होंने कहा कि वे वैचारिक रूप से पार्टी से जुड़ गए हैं। इस दौरान पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि कई राज्यों में बागियों से परेशान कांग्रेस अब युवाओं पर दांव खेल रही है।…
भारत सरकार ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 7 से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में इनरोल करने की इजाजत दे दी है। इन बच्चों पर अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी नोवावैक्स की कोविड वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा, जिसे सीरम इंस्टीट्यूट कोवावैक्स के नाम से बना रहा है। अब तक केवल जायडस कैडिला की DNA आधारित कोरोना वैक्सीन को भारत में 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों पर इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है।
रांची से गोड्डा के बीच नई ट्रेन चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। रांची से गोड्डा के बीच कुल 11 स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी। 08604 गोड्डा-रांची स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर को गोड्डा से उद्घाटन के पश्चात दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान करेगी। स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन रांची से 30 सितंबर व गोड्डा से 1 अक्टूबर से होगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रांची से दिन के तीन बजे प्रस्थान करने के बाद मुरी 4:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 5:30 बजे, धनबाद…
रांची से मंगलवार को 60 टीका एक्सप्रेस (मोबाइल वैक्सीनेसन वैन) रवाना हुई। ये टीका एक्सप्रेस राज्य में टीकाकरण की रफ्तार को तेज करेगी। इसके माध्यम से ऐसे इलाकों में लोगों को टीका लगाया जाएगा जहां अभी तक सबसे कम टीके लगे हैं। हर कोविड टीका एक्सप्रेस में ड्राइवर के अलावा एक वेरिफायर और दो ANM तैनात किए गए हैं। कोल्ड चेन को मेंटेन करते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से इन्हें टीका उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें तैनात सभी हेल्थ वर्कर्स को जिले में RCH पदाधिकारी ने ट्रेनिंग दी है। यह अभियान राज्य सरकार और केयर इंडिया की मदद से शुरू…
