Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 4, 2026

    झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस

    November 4, 2026

    मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    Breaking News

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    AdminBy AdminNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Ranchi : रांची एक्सट्रीम बार DJ संदीप प्रमाणिक हत्याकांड मामले में अभिषेक सिंह समेत 10 सजायाफ्ता की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में रांची एसएसपी अदालत के समक्ष हाजिर हुए. कोर्ट ने उनसे अनुसंधान की कर्मियों पर सवाल-जवाब किया.

    कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केस के का अनुसंधान सही ढंग से नहीं किया गया है. कई साक्ष्यों को नहीं दिखाया गया है. कोर्ट ने एसएसपी को निर्देश दिया कि वह इस केस के ट्रायल के दौरान प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के रिकॉर्ड का अध्ययन कर 30 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें. अब मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर को होगी.

     

    कोर्ट ने एसएसपी यह भी देखने को कहा है कि अनुसंधान में कहां-कहां और क्या-क्या त्रुटि रही है. कोर्ट ने अगली सुनवाई 30 नवंबर को भी रांची एसएसपी को हाजिर रहने को कहा है.  इससे पहले सुनवाई के दौरान रांची एसएसपी ने बताया कि मामले के एक अनुसंधानकर्ता को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, दूसरे अनुसंधानकर्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है.

    प्रतिवादी तुषार कांति दास की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने पक्ष रखा. वहीं सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित राय ने पक्ष रखा. बता दें कि मामले में अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा सुनाई थी. साथ ही उनपर 50 -50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था.

     

    इन सभी को गैर इरादतन हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था. जिन 10 आरोपियों को सजा सुनाई गई थी, उनमें अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, अलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं.

     

    क्या है मामला

    दरअसल , मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने संदीप प्रमाणिक की 26 मई 2024 की देर रात एक्सट्रीम बार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार, युवकों की बार के स्टाफ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई. हालांकि उस वक्त मामला सुलझ गया और सभी युवक वहां से चले गए. अभिषेक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट का बदला लेने का प्लान बनाया.

     

    अभिषेक सिंह सेल सिटी स्थित अपने किराए के घर से राइफल निकालकर दोबारा बार पहुंचा और संदीप को गोली मार दी, जिससे उसकी  मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद अभिषेक पार्किंग से बार में कई राउंड फायरिंग की और कार से भाग निकला था. इसके दूसरे दिन अहले सुबह रांची SSP और सिटी DSP मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की थी.

     

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें  बार में हुए विवाद और गोली मारने का पूरा वीडियो कैद हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की और मामले के मुख्य आरोपी समेत 14 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस

    November 4, 2026

    मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत

    November 3, 2026

    महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना

    November 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    • झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    • महिला से चेन छिनतई मामले में ऐतिहासिक सख्ती, दोषी को 10 साल की जेल और 5.15 लाख रुपये जुर्माना
    • मधुबनी में सिपाही ने 4 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत; कैमूर में पुलिस पर हमला
    • झारखंड में दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 3 दिन बारिश के आसार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.