Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान

    November 4, 2026

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026

    झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    Breaking News

    बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान

    AdminBy AdminNovember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वालों की भारी भीड़ होती है। इसे देखते हुए विशेष ट्रेनें इस बार 15 हजार फेरे लगाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डोभी-चतरा रेल लाइन से गयाजी के औद्योगिक क्षेत्र तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के प्लान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर भूमि अधिग्रहण होता है तो नई लाइन बिछाई जा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया था। इस पर रेल मंत्री ने बताया कि दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बिहार के लिए सामान्य तौर पर संचालित लगभग 12 हजार की तुलना में इस साल विशेष ट्रेनों के 15 हजार फेरे व्यवस्था की गई है।

    इसके साथ ही श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए नौ से 16 जनवरी के बीच बिहार के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलायी जाएंगी। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीएम ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल सह सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, लंबित रेल परियोजनाओं में तेजी लाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने, सूचना प्रौद्योगिकी और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में कई प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति बनी तथा विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

    बैठक में बिहार के मढ़ौरा और मधेपुरा स्थित रेल इंजन निर्माण कारखानों के भविष्य और उत्पादन क्षमता दोगुनी करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गयाजी में विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को बेहतर रेल संपर्कता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि यदि राज्य सरकार आवश्यक भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित करती है, तो रेलवे डोभी-चतरा रेल लाइन से गयाजी के औद्योगिक क्षेत्र तक नई संपर्क रेल लाइन बिछाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने बिहार में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसी बड़ी बीपीओ कंपनी को प्रमुख निवेशक के रूप में स्थापित कराने का भी अनुरोध किया। सीएम से बातचीत के दौरानकेंद्रीय मंत्री ने बिहार में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग सिटी विकसित करने का सुझाव दिया।

    रेल सह सड़क पुल के प्रस्ताव पर भी सहमति

    रेल मंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात के दौरान विक्रमशिला कटरिया रेल लाइन के अंतर्गत गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल के निर्माण के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। वहीं, बिहार को इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी औऔद्योगिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर चर्चा हुई।

    सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी

    मुख्यमंत्री द्वारा सीतामढ़ी और अयोध्या के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सहमति जताई। इस रेल सेवा के शुरू होने से दोनों धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान राजापाकर क्षेत्र में बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना पर भी विमर्श हुआ। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि राजापाकर में उपलब्ध भूमि का विस्तृत नक्शा तैयार किया जाए। इसमें सड़क और रेल संपर्क, विद्युत आपूर्ति लाइन तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्पष्ट विवरण शामिल हो। इस नक्शे के आधार पर फॉक्सकॉन जैसी बड़ी कंपनी को अपनी आवश्यकता के अनुसार भूमि चयन का विकल्प दिया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026

    झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित

    November 4, 2026

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    • झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित
    • एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    • झारखंड में अपराधियों का अंत करीब! माओवादी सफाए के बाद गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, विदेश भागे सरगनाओं पर रेड कॉर्नर नोटिस
    • मां के निधन के बाद पारिवारिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ स्वागत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.