हजारीबाग: शहीद सुभाष बारला रोड स्थित बाबा पथ में बुधवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी की। दो वाहनों से पहुंची टीम घर के अंदर दाखिल हुई और गेट बंद कर तलाशी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे से NIA की टीम घर के विभिन्न हिस्सों में जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि, टीम किस मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची है और तलाशी के दौरान क्या-क्या जांच की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

