Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- राजधानी में किसी घटना के बाद हिंसा अचानक नहीं भड़की, सब कुछ प्री-प्लान्ड था
    झारखण्ड

    दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- राजधानी में किसी घटना के बाद हिंसा अचानक नहीं भड़की, सब कुछ प्री-प्लान्ड था

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि 2020 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगे की पहले से योजना बनाई गई थी। यहां हिंसा किसी घटना के बाद अचानक से नहीं भड़की। कोर्ट ने इस मामले के एक आरोपी को जमानत देने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की। मालूम हो कि दिल्ली दंगे में 42 से ज्यादा लोग मारे गए और करीब 200 घायल हुए।

    कोर्ट ने कहा कि जो वीडियो फुटेज अदालत में पेश किए गए, उनमें प्रदर्शनकारियों का आचरण साफ दिखाई देता है। सरकार के साथ-साथ शहर में लोगों के सामान्य जीवन को बाधित करने के लिए दंगे सुनियोजित ढंग से कराए गए। अदालत ने कहा कि CCTV कैमरों को नष्ट करना भी शहर में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए एक पहले से की गई साजिश की पुष्टि करता है।

    कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद इब्राहिम को जमानत नहीं दी
    जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने आरोपी मोहम्मद इब्राहिम के जमानत की अपील खारिज कर दी, जिसे दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता का इस्तेमाल सभ्य समाज के ताने-बाने को खतरे में डालने के लिए नहीं किया जा सकता है। इब्राहिम को CCTV क्लिप में भीड़ को तलवार से धमकाते हुए देखा गया।

    चांद बाग में पुलिसकर्मियों पर हमले से जुड़ा मामला
    यह मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में दंगे के दौरान पुलिसकर्मियों पर भीड़ के हमले से जुड़ा हुआ है। हिंसा के दौरान हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल के सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी और एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    कोर्ट ने इसी महीने पुलिस को फटकार लगाई थी
    दिल्ली दंगे को लेकर इसी महीने दिल्ली की एक कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि बंटवारे के बाद के सबसे बुरे दंगे की जैसी जांच दिल्ली पुलिस ने की है, यह दुखदाई है। यह जांच संवेदनाहीन और निष्क्रिय साबित हुई है।

    दंगे के निशान अभी भी दिखते हैं
    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग, खजूरी खास, बाबरपुर, जाफराबाद, सीलमपुर, मुख्य वजीराबाद रोड, करावल नगर, शिव विहार और ब्रह्मपुरी में ज्यादा हिंसा हुई। दंगे के बीच हुए दो समुदायों के बीच उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़ के निशान अभी भी मौजूद हैं। दंगे के बाद कुछ लोग तो सरकारी और गैर सरकारी सहायता से फिर से दोबारा पटरी पर लौट आएं हैं। लेकिन कुछ लोग अभी भी अपने काम को पूरी तरह शुरू नहीं कर पाए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.