Author: Koylanchal Samvad

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गैंगवॉर हुआ। बदमाशों ने गोली मारकर दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र गोगी (30) की हत्या कर दी। इस गैंगवॉर में गोगी समेत कुल 3 लोग मारे गए हैं। फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोगी पेशी के लिए कोर्ट में आया था, जहां वकील की यूनिफॉर्म में पहले से मौजूद 2 शूटरों ने उस पर फायरिंग की। एक हमलावर पर 50 हजार रुपए का इनाम था दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि जब गैंगस्टर गोगी को कोर्ट में सुनवाई के लिए ले…

Read More

झारखंड के एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार की टीएमएच में इलाज के दौरान आज शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे मौत हो गई. आपको बता दें कि कल गुरुवार को डॉ अमित ने अपने घर में ही अपने भाई की सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मार ली थी. इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गयी थी. इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया था. झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में डॉक्टर अमित कुमार ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. घटना…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके अंचल के बुकरू मौजा में सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर म्यूटेशन करा लिए जाने के मामले की सीआइडी या साइबर अपराध थाने के माध्यम से जांच कराने का आदेश दिया है। हाल ही में यह मामला सामने आया था कि जमीन माफिया ने रांची के कांके अंचल के बुकरु मौजा में स्थित खाता नंबर 169 के प्लाट नंबर 177 की 4.14 एकड़ आदिवासी जमीन के दस्तावेज से छेड़छाड़ कर म्यूटेशन करा लिया है। माफिया ने विभाग के लोगों से मिलीभगत कर आनलाइन खतियान व पंजी-टू में छेड़छाड़ कर अस्वीकृत दाखिल खारिज को भी स्वीकृत दिखाकर…

Read More

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया में गुरुवार की रात आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। गुरुवार की रात 9.30 बजे अमित महतो का उसके छोटे भाई विजय से झगड़ा हुआ था। हाथापाई के बाद विजय ने अमित के पेट में चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से आंत बाहर आ गई। आनन-फानन में स्वजनों ने घायल अमित को इलाज के लिए रिम्स ले जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमित प्राइवेट नौकरी करता था जबकि विजय लालपुर में सब्जी बेचता है। गांववालों की सूचना पर मौके पर…

Read More

डोमचांच थाना अंतर्गत बगड़ो पंचायत के गैठीबाद के बगल में शुक्रवार को विगत तीन दिनों से लापता एक 16 वर्ष की नाबालिग का शव एक बंद पत्थर खदान में जमा पानी की सतह से मिला है। पत्थर खदान शंकर साव के एक्सप्लोसिव मैगजीन के पीछे धोबिनियातांड, महुआकुदर में स्थित है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की पहचान लक्ष्मी कुमारी उम्र (16), पिता रविंद्र यादव, गैठीबाद निवासी के रूप में हुई। जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह शौच के लिए ग्रामीण उक्त क्षेत्र में गए तो उन्होंने खदान में पानी की सतह पर एक लड़की का शव…

Read More

लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र के परहेपाट पंचायत अंतर्गत गुड़गुड़िया गांव के समीप एक कुएं से अर्धनग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। मौके पर किसको थाना के एसआई जोस्फीना हेमरोम पुलिस बल पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकालने एंव शव की पहचान करने में जुट गए है। महिला के गले में बिजली का तार बंधा हुआ है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। । पुलिस सभी बिंदुओं पर लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि दो…

Read More

हजारीबाग के नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर (DDM) निरंजन अंबष्ट को शुक्रवार को ACB ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह एक निजी क्लिनिक के रिन्युअल के लिए 4 हजार रुपए घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके शिवपुरी स्थित आवास पर भी ACB की टीम छापेमारी कर रही है। बरही के गोरिया करमा स्थित जेपी क्लिनिक के संचालक जागेश्वर प्रसाद ने क्लिनिक के रिनुअल के लिए आवेदन किया था। लेकिन फाइल में कई फॉल्ट बता कर पिछले 2 साल से वे लटका कर रखे थे। 10 दिन पहले अंबष्ट ने एक फोर्थ ग्रेड स्टाफ…

Read More

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आज एलओसी के निकट सेना को बड़ी सफलता मिली है. सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया है और तीन घुसपैठिए आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना की ओर से की गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी कश्मीर ने बताया कि उरी के पास रामपुर सेक्टर में तीन घुसपैठियों को मार गिराया गया है. उन घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गयी है.सेना की ओर से बताया गया कि आतंकियों के पास से पांच एके 47 राइफल आठ पिस्टल और 70 हैंड ग्रेनेड सहित कई अन्य हथियार…

Read More

धनबाद:  गोविंदपुर पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया गया है. पुलिस को अवैध शराब तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर वाहन जांच किया जा रहा था. जिसमें टाटा मैजिक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. गाड़ी के डाले में बॉक्स बनाकर शराब को छिपाया गया था. जानकारी के अनुसार शराब को बंगाल से बिहार ले जाया जा रहा था. पुलिस ने चालक बृजनंद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. चालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब को बिहार पंचायत चुनाव के लिए…

Read More

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब लाेहरदगा-टाेरी हाेकर चलेगी। रांची सांसद संजय सेठ इस मामले काे लेकर बुधवार काे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और इसकी घाेषणा करने काे कहा। इस पर रेलमंत्री ने कहा कि यह ट्रेन दुर्गा पूजा से पहले रांची-लाेहरदगा-टाेरी-चाेपन हाेते हुए चलाई जाएगी। तारीख की घाेषणा जल्दी ही कर दी जाएगी। सांसद सेठ इस रूट से राजधानी एक्सप्रेस चलवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चाेपन हाेकर राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। पहले इस ट्रेन काे टाेरी हाेते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन हाेकर दिल्ली जाना था,…

Read More