Author: Koylanchal Samvad

हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम केंदपोसी टोला मुईकलोर में शुक्रवार को हुई चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का आरोप मृतक के ओनमाे खंडाइत के बड़े बेटे पर लगा है। पुलिस ने आरोपी मारतोम खड़ाइत, बहू व अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। आरोपी मारतोम ने जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि पारिवारिक कलह में उसने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतकाें में ओनमाे खंडाइत (50) उनकी पत्नी मानी खंडाइत (48), बेटा गोबरा खंडाइत (22) और नाती…

Read More

हैदरनगर थाना क्षेत्र के रजौनधा गांव में मां-बेटी की रविवार को घर में फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। दोनों के पारिवारिक विवाद में सुसाइड करने की आशंका जाहिर की जा रही है। दोनों का शव एक ही रस्सी से बने फंदे से लटका मिला है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला का अपनी सौतन से अक्सर विवाद होता था। मृतकों में जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी संगीता देवी (35) और बेटी अंजली कुमारी (13) शामिल है। जितेंद्र ने करीब 15 साल पहले संगीता से दूसरी शादी की थी। हालांकि जीतेंद्र…

Read More

Air India Sale सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया के टाटा समूह के नियंत्रण में जाने संबंधी खबरों को लेकर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आ गया है. डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव ने बताया है कि मीडिया रिपोर्ट गलत हैं. सरकार के निर्णय के बारे में मीडिया को सूचित किया जाएगा. एअर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी. यह दूसरा मौका है जब सरकार एअर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की…

Read More

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। इस पार्टी का नाम पंजाब विकास पार्टी (PVP) होगा। पार्टी की घोषणा से पहले अमरिंदर ने अपने करीबी नेताओं से संपर्क साध लिया है। इस पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू के विरोधियों को भी शामिल किया जाएगा। अमरिंदर को कुछ दिन पहले CM की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद वह दिल्ली दौरे पर गए। यहां गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कह दिया कि वो कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने भाजपा में…

Read More

रांची के ऑटो चालक जल्द ही नीले रंग की वर्दी में दिखेंगे। रांची जिला ऑटो चालक यूनियन ने इसकी पहल की है। शुक्रवार को किशोरी यादव चौक पर हुए कार्यक्रम में 30 ऑटो चालकों को नीली वर्दी दी गई। नीली वर्दी बंडी की तरह है जो आसानी से पहना जा सकेगा। इस मौके पर आरटीए सचिव व उप परिवहन आयुक्त निरंजन कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल 30 ऑटो चालकों को ही वर्दी दी गई है। यूनियन ने 15 दिन का और समय मांगा है। आगे 500 ऑटो चालकों को वर्दी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रांची में 5000 ऑटो…

Read More

पालकोट थाना क्षेत्र के पीढ़ाचट्टान निवासी नुवास एक्का ( 50) की हत्या गुरुवार की रात टांगी से काटकर कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके फरार हो गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर शुक्रवार की सुबह बसिया इंस्पेक्टर विनोद कुमार थाना प्रभारी राहुल झा मौके पर पहुंचे और नुवास के स्वजनों से पूछताछ की। हत्या किसने व क्यों की- इसका पता नहीं लग पाया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक नुवास एक्का की पत्नी रोजिना एक्का…

Read More

धनबाद:  बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण धनबाद समेत झारखंड के ज्यादातर इलाकों में पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है। बारिश तमाम नदियां उफान पर हैं। झारखंड की दो प्रमुख नदी-दामोदर और बराकर में खतरे के निशान पर हैं। धनबाद में बराकर नदी पर मैथन डैम और दामोदर नदी पर पंचेत डैम स्थित हैं। दोनों डैम में खतरे के निशान पर पानी है। इसे देखते हुए केंद्रीय जल आयोग के दिशा-निर्देश में डैम से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। तत्काल प्रभाव से पानी पश्चिम बंगाल की तरफ छोड़ा जा रहा है। इसके मद्देनजर…

Read More

 गिरिडीह: लगातार हो रही बारिश ने पूरे गिरिडीह जिले में कहर बरपा दिया है। बारिश के कारण दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पीरटांड़ प्रखंड के बांध पंचायत अंतर्गत केंदुआडीह गांव में बारिश के कारण जहां घर धंसने से दंपती की मौत हो गई है वहीं सरिया प्रखंड के घुठिया पैसरा पंचायत अंतर्गत गरमुंडो खुर्द गांव में नदी के तेज बहाव में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीरटांड़ के केंदुआडीह गांव में 65 वर्षीय रुपलाल मांझी एवं उसकी 62 वर्षीय पत्नी शनिमुनि देवी बीती रात अपने घर में सो रही थीं। देर रात बारिश के…

Read More

बरकट्ठा प्रखंड के चुगल ग्राम पंचायत सचिव उदय नारायण बर्मन को एसीबी की टीम ने 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। उदय नारायण पीएम आवास के लाभुक अजय कुमार चौधरी से रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी की गई। पंचायत सचिव विष्णुगढ़ के कसेरा मोहल्ला निवासी है। एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग ले आई है। बरकट्ठा में वे 2005 से पंचायत सचिव के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके पूर्व हजारीबाग में एसीबी की टीम ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला डाटा प्रबंधक दिवाकर अंबष्ठ को मेडिकल क्लिनिक संचालक से चार…

Read More

झारखंड के साहिबगंज जिले के डेयरी प्लांट में एक अक्टूबर से दूध का कलेक्शन शुरू गया है. दूध कलेक्शन के लिए जिले के प्रखण्डों में समिति का गठन किया गया है. वहीं दूध सेंटर में ऑटोमेटिक दूध जांच की सुविधा है, जिससे दूध देने वाले किसानों का दूध किस क्वालिटी का है इसकी जांच होगी और दूध की क्वालिटी के हिसाब से ही दुग्ध उत्पादकों को पेमेंट किया जाएगा. वहीं डेयरी प्लांट में दीपावली से पहले प्रोडक्शन का कार्य शुरू हो जाएगा. युद्ध स्तर पर डेयरी प्लांट में मशीन स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है. तीन शिफ्ट में…

Read More