Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
गिरिडीह: सदर अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन बुधवार को हुआ. प्रधानमंत्री केयर फंड की राशि एक करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन हुआ. रांची से ऑनलाईन उद्घाटन के दौरान गिरिडीह सदर अस्पताल में डीसी राहुल सिन्हा, डिप्टी महापौर प्रकाश सेठ, सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा और डीपीएम प्रतिमा कुमारी भी मौके पर मौजूद थे. ऑनलाईन उद्घाटन के बाद डीसी समेत अन्य अतिथियें ने शिलापट्ट से पर्दा हटाया. और पूरे प्लांट का निरीक्षण किया. अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट से हर रोज ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा.संभावित तीसरी लहर को देखते…
गुमला : शहरी क्षेत्र में सुबह एक रिटायर्ड फौजी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना रिहायशी इलाके दीपनगर में बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे हुई। रिटायर्ड फौजी की पहचान जयमन एक्का के रूप में की गई। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व तहकीकात में जुट गई। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 2000 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे जयमन परिजनों के अनुसार लूटपाट वह आपसी दुश्मनी के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। घटना…
रांची: जिला बार एसोसिएशन के नतीजे की घोषणा बुधवार को हो गई है। सत्र 2021-23 के लिए हुए चुनाव में शंभू प्रसाद अग्रवाल लगातार आठवीं बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं महासचिव पद पर संजय कुमार विद्रोही ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। विद्रोही ने अनिल कंठ को 315 वोटों से पराजित किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बिनय कुमार राय ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। प्रशासनिक सचिव पद पर पवन रंजन खत्री एक बार फिर विजयी रहे हैं । संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर प्रदीप कुमार चौरसिया ने पहली बार जीत…
राज्य के इकलौते हजारीबाग स्थित खुली जेल में अब वैसे सभी नक्सली भी भेजे जाएंगे, जो पुलिस-प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद से विभिन्न जेलों में बंद हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर एक कमेटी गठित की गई है जो वैसे नक्सलियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें खुली जेल में सपरिवार रहने की स्वीकृति देगी। राज्य की विभिन्न जेलों में बंद ऐसे उग्रवादियों की संख्या करीब 50 है। वैसे नक्सली खुली जेल में जाएंगे, जो पुलिस-प्रशासन के प्रति सकारात्मक विचार रखते हैं और जेल में रहने के दौरान उनका बेहतर आचरण रहा है। वर्तमान में खुली जेल में 30…
धनबाद। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में धनबाद जिला प्रशासन ने बदलाव किया है। अब बसें पहले की तरह रात में स्टेशन रोड और बैंक मोड़ होकर गुजरेंगी। इसके लिए प्रशासन ने 2 सिंतबर, 2021 के आदेश में संशोधन किया है। सड़क जाम को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं में कमी के लिए प्रशासन ने निर्णय लिया है। स्टेशन रोड होकर बसों का परिचालन रोके जान के बाद फिर से बहाल करने की मांग हो रही थी। बस एसोसिएशन ने उपायुक्त संदीप सिंह से मिलकर स्टेशन रोड होकर बसों का परिचालन करने की मांग की थी। उपायुक्त ने पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए…
पुलिस ने रविवार की रात वशिष्ठ नगर और प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर एरिया तेतरिया मोड़ में छापामारी कर छह किलो 700 ग्राम सूखा अफीम (पट्टा) के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. मौके पर तीन बाइक और स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार लोगों मेंं प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिजुआ निवासी बलराम यादव का पुत्र पप्पू यादव (20), कुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोडीह निवासी लखन यादव का पुत्र विकास कुमार यादव (23), हंटरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी पंकज कुमार यादव (20) व ग्राम गोडवाली निवासी अजीत कुमार सिन्हा का पुत्र अंकित कुमार सिन्हा…
जमशेदुपर और खूंटी कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद राज्य सरकार रोजगार पर फोकस कर रही है. राज्य में जल्द ही 700 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. वहीं, प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रुपये तक के लोन में सब्सिडी देने की भी घोषणा की है. इस मौके पर 238 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए सीएम श्री सोरेन ने शुभकामनाएं दी. कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण…
रांची में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हेडक्वार्टर से बमुश्किल 300 मीटर दूर घूस का खेल चल रहा था। CM हाउस के ठीक सामने गोंदा थाने परिसर से इंस्पेक्टर के मुंशी राकेश कुमार को रिश्वत लेते मंगलवार को ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है। गोंदा थाना परिसर में ही सदर पश्चिमी अंचल के इंस्पेक्टर मोहन पांडेय का कार्यालय भी है। राकेश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम उसे अपने साथ मुख्यालय लेकर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता ने ACB को सूचना दी थी कि मुंशी राकेश कुमार काम करने के एवज में…
रांची में कोरोना जांच की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। अब रोज यहां 2 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच संभव हो सकेगी। इसके लिए यहां कोबास मशीन लगाया गया है । इसका विधिवत उद्घाटन बुधवार को होगा। अभी तक RIMS में RTPCR मशीन के माध्यम से ही जांच की जा रही थी। RIMS राज्य का पहला अस्पताल होगा जहां कोवास से कोविड सैंपल की जांच की शुरुआत की जाएगी। RIMSमाइक्रोबायोलॉजी विभाग के HOD डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कोबास की मदद से कोरोना के सैंपल का जांच बेहतर तरीके से हो सकेगी। इस मशीन से एक दिन में 1200…
बाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर हैदरनगर थाना के सिमरसोत गांव के पास आशोका बिल्डकॉन कंपनी कैंपस में फायरिंग की। इस दौरान इंजीनियर वीरेंद्र कुमार के बाएं जांघ में दो व पेट में एक गोली लगी है। इंजीनियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशोका बिल्डकॉन कंपनी रेलवे थर्ड लाइन बिछा रही है। सोन नगर से पतरातू थर्ड लाइन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पर यह रेल लाइन अपराधियों के निशाने पर है। वीरेंद्र कुमार बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित गायत्री नगर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही…
