Author: Koylanchal Samvad

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार शाम को सभी पेंडिग रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसमें इंटर-मैट्रिक की स्पेशल परीक्षा, मध्यमा, फुकानिया, मौलवी और वोकेशनल की परीक्षा के परिणाम शामिल हैं। मैट्रिक की परीक्षा में 62.47% बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि, 37% से ज्यादा बच्चे परीक्षा में फेल हो गए हैं। इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 48% बच्चे फेल हो गए हैंं। जबकि इंटर साइंस में मात्र 62.10 बच्चे पास हुए हैं। इंटर कॉमर्स में पास होने वालों की संख्या भले ही 53.42% है, लेकिन मात्र 12% बच्चों को फर्स्ट डिवीजन मार्क्स आए हैं। इसमें 36% बच्चे सेकेंड डिवीजन…

Read More

रांची में बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार के लगभग 1 बजे रात की है। यहां के दुर्गा सोरेन चौक पर बाइक से आए दो अज्ञात अपराधियों ने ट्रक में सो रहे युवक को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंडरा निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। खबर लिखे जाने हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया…

Read More

धनबाद : भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकाड में जेल में बंद शूटर गाधी की जमानत अर्जी गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत ने खारिज कर दी। 19 अगस्त 2020 को भाजपा नेता सतीश सिंह की विकास नगर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गाधी पांच अगस्त से जेल में बंद है। वहीं कारोबारी संजय खेमका से 50 लाख रुपये रंगदारी मागने के मामले में भी गाधी की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। अधिवक्ता जयाकुमार ने गाधी की ओर से दलील पेश की। अदालत ने पुलिस से काड दैनिकी तलब करते हुए सुनवाई के…

Read More

रांची में BJP के SC मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीत राम मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता मनोज मुंडा को रांची पुलिस गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 15 दिनों से फरार चल रहा था। उसे रांची सिविल कोर्ट परिसर से अरेस्ट किया गया है। लगातार बढ़ रही पुलिसिया दबिश से बचने के लिए वह गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन पहले से घात लगाई पुलिस उसे सरेंडर करने से पहले ही दबोच लिया। अपनी गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बातचीत में मनोज मुंडा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उसने कहा कि आपसी रंजिश के…

Read More

चतरा: इटखोरी, मयूरहंड एवं गिद्धौर थाना की पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर दो किलोग्राम ब्राउन शुगर, दो किलोग्राम अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के पास से पुलिस ने साढ़े सात लाख रुपये नगद भी बरामद किए हैं। अफीम के विरुद्ध चलाए जा रहे पुलिस के इस अभियान में तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर इटखोरी थाना की पुलिस ने बुधवार की रात करीब एक बजे पितीज के राजू दांगी के घर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान राजू…

Read More

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है. ऐसे में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्रा के गिरफ्तार होने की संभावना बढ़ गई है. लखनऊ की आईजी लक्ष्मी ने बयान दिया है कि वे जल्द आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लेंगी. गौरतलब है कि अब तक पुलिस सिर्फ जांच की बात कह रही थी लेकिन प्रदेश की फायरब्रांड आईपीएस अफसर लक्ष्मी सिंह के इस बयान के बाद आशीष का बच पाना अब मुश्किल है. लक्ष्मी सिंह ने यह स्पष्ट किया है पुलिस की कई टीमें आशीष मिश्रा की खोज…

Read More

मुंबई कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और 6 अन्य को क्रूज शिप से ड्रग्स जब्ती मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट का कहना है कि मामले की सुनवाई अब विशेष एनडीपीएस कोर्ट करेगी. एकबार फिर आर्यन खान को कोर्ट से बड‍़ा झटका लगा है. आर्यन के वकील ने जमानत याचिका दाखिल की है, उस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. आज रात सभी आरोपी एनसीबी के दफ्तर में रहेंगे. आज उन्हें जेल नहीं भेजा जायेगा क्योंकि रात हो चुकी है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आर्यन खान के वकील सतीश…

Read More

पटना: आलमगंज थाना अंतर्गत गायघाट के समीप बाल सुधार गृह से 17 वर्षीय मोकामा निवासी बाल बंदी रास्ते से फरार हो गया. गृह के अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बाल गृह से छह बाल बंदी को श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पुलिस सुरक्षा में भेजा गया था. फरार हुआ बाल बंदी 20 दिनों से चोरी के एक मामले में सुधार गृह में रह रहा था.फरार हुए बाल बंदी को पुलिस की टीम जगह-जगह तलाश कर रही है. हालांकि अभी तक उसकी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है. a

Read More

 रांची: प्रदेश भाजपा ने नये प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की ओर से बुधवार को तीन नये प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया. प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है. पत्र के मुताबिक मांडू के विधायक एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें प्रदेश मंत्री पद से प्रोन्नत किया गया है. इसके अलावा बालमुकुंद सहाय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है.मिस्त्री सोरेन को पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. मीडिया सेल…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह के एक फ्लैट से बुधवार दोपहर 45 वर्षीय प्रवीण चंद्र सोरेन का शव बरामद किया गया. मूल रुप से पुरुलिया के रहनेवाले प्रवीण टाटानगर रेलवे में बीएमडब्ल्यू में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे. वे बीते करीब 14 वर्षों कीताडीह में किराए के फ्लैट में रह रहे थे. उनका परिवार पुरुलिया में ही है. सुबह ड्यूटी नहीं गए तो सहकर्मी हाल जानने पहुंचे घर जानकारी के मुताबिक प्रवीण बुधवार की सुबह ड्यूटी करने नहीं गये तो उनके कुछ सहकर्मी उनका हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे. उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा बंद है.…

Read More