Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : टंडवा के उप प्रमुख व कोयला कारोबारी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला व उनके भाई प्रेमसागर मुंडा की हत्या में शामिल टीएसपीसी के आठ उग्रवादियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जितिया के दिन बोड़ेया (कांके) में उग्रवादियों ने बबलू सागर पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गये थे. वहीं उनका निजी बॉडीगार्ड घायल हो गया था. इसी मामले में चार शूटर समेत कुल आठ उग्रवादी गिरफ्तार किया गये. इनमें तीन लातेहार व पांच रांची से गिरफ्तार किये गये. गिरफ्तार उग्रवादियों में इरफान अंसारी (बालूमाथ के मुरपा निवासी) राजू उर्फ एजाज अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्ला…
धनबाद-एलेप्पी ट्रेन में एक पेंट्रीकार स्टाफ ने रविवार को दिव्यांग लड़की से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती और उसके पिता से मारपीट भी की। घटना 3.30 बजे की है, तब ट्रेन चंद्रपुरा स्टेशन पार कर रही थी। आरोपित को हटिया स्टेशन पर उतारा गया। उसे पकड़कर पहले हटिया जीआरपी को सौंपा गया, फिर वहां से चंद्रपुरा जीआरपी को सौंप दिया गया। रांची रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज सुमन झा ने बताया कि आरोपित को पहले रांची स्टेशन पर उतारने की कोशिश हुई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। तब उसे हटिया स्टेशन पर पकड़ा जा सका। आरोपित को…
झारखंड हाई कोर्ट को एक और जज मिला है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सुभाष चांद का तबादला झारखंड हाई कोर्ट कर दिया गया है। उनके तबादले की अधिसूचना राष्ट्रपति ने जारी कर दी है। राष्ट्रपति की ओर से जारी अधिसूचना में जस्टिस सुभाष चांद को झारखंड हाई कोर्ट में योगदान देने के लिए कहा गया है। जस्टिस सुभाष के योगदान देने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो जाएगी। जबकि यहां स्वीकृद पद 25 हैं। जज सुभाष चांद का जन्म एक जनवरी 1963 को हुआ है। इन्होंने अपनी पहली ज्वाइनिंग 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद में…
देवघर : साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी है। गांव-गांव में इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। ऐसे में देखा जा रहा है कि सेफ जोन की तलाश में अब ये साइबर आरोपित गांव छोड़कर शहर की ओर भाग रहे हैं। इतना ही नहीं अब गांव के लोग भी सजग होते जा रहे हैं। वे भी चाहते हैं कि इन साइबर अपराधियों पर कार्रवाई हो। इसी सिलसिले में एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामूदा व साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने…
झारखंड में कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को 3 घंटे तक मौन प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुाई में पार्टी के मंत्री, सांसद विधायक समेत सैकड़ो नेता राजभवन के समक्ष जमा हुए। सभी के हाथों में तख्तियां थाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही ये किसानों को अपना समर्थन भी दे रहे थे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि जिस प्रकार लखीमपुर की घटना की दोषियों को भाजपा की सरकार बचाने का प्रयास कर रही है, इससे यह साफ प्रतीत होता है कि…
हजारीबाग: चौपारण में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो मजदूर की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। जीटी रोड दनुआ घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में सवार सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 2 की मौत हो गई। वहीं, 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मजदूर देवघर के बसपुटिया से बिहार के शेरघाटी मजदूरी करने जा रहे थे। इलाज के दौरान 2 की मौत, 6 का चल रहा…
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान के केस का बुरा असर अब उनके पिता शाहरुख खान के प्रोफेशन पर पड़ने लगा है। लर्निंग ऐप BYJU’S (बायजूस) ने बॉलीवुड एक्टर के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं शाहरुख के प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है। शाहरुख की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था। इस ब्रांड को एंडोर्स करने के बदले शाहरुख को सालाना 3 से 4 करोड़ रुपए मिलते थे। वे 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा उनके पास ICICI बैंक, रिलायंस जियो, LG, दुबई टूरिज्म, हुंडई जैसी…
रांची में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हुआ है। घटना मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र की है। यहां के नावाडीह में रेलवे के लिए छड़ व अन्य सामान ले जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। इसमें ट्रैक्टर पर सवार 5 लोग इसके नीचे दब गए। आनन-फानन में JCB से दबे घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो को हल्की चोट आई हैं और एक व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना में सुरक्षित व्यक्ति ने बताया कि वे मैक्लुस्कीगंज से रेलवे…
रांची के व्यवसायी और रांची टेंट हाउस के मालिक तिलक राज आजमानी का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। आजमानी परिवार के करीबी और झारखंड चैंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने बताया कि 4 दिन पहले उनके पेट में दर्द उठा था। रांची में एडमिट करने के बाद पता चला कि उन्हें हार्निया हो गया है। इसके बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कल ही उनके हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। शाम में अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया…
रांची में दुर्गापूजा के मेले में भी अधिकारी लोगों से राशन कार्ड बनाने का आवेदन लेंगे। इसके लिए अलग से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में रांची DC छवि रंजन ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि हरा राशन के आवेदन के लिए पूजा पंडालों में विशेष शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लक्ष्य को जिला में ससमय प्राप्त किया गया। हरा राशन कार्ड का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत PHH कार्ड में कन्वर्ट करने से रिक्तियां आयी हैं। ऐसे में इन रिक्तियों को समय पर भरना होगा। प्री मैट्रिक छात्रवृति के पेंडिग…
