Author: Koylanchal Samvad

रांची: पिछले 24 घंटे में आठ नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें पांच रांची, दो पूर्वी सिंहभूम व एक बोकारो से मिले हैं. नये मिले मरीजों के साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 348423 हो गई है. अच्छी बात यह है कि इनमें 343165 स्वस्थ हो चुके हैं. शनिवार को कुल 15 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. राज्य में अब तक 5135 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. अच्छी बात यह भी है कि करीब तीन माह से कोरोना से होने वाली मौत पूरी तरह से नियंत्रित है. रविवार सुबह तक राज्य में 123…

Read More

गिरिडीह: गावां नीचे टोला में पानी से भरे प्लास्टिक की बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह हुई। खेलने के दौरान बच्चा 20 लीटर की बाल्टी में डूब गया। बच्चे को ना देख परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया तो बाल्टी में उसका शव मिला। ये है पूरा घटनाक्रम रविवार की सुबह रिदांश्यु नानी घर में अकेले खेल रहा था. घर में एक बड़ी बाल्टी में पानी भरकर रखा हुआ. खेलने के दौरान रिदांश्यु कब पानी भरे बाल्टी में डूब गया इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी. इस दौरान जब काफी…

Read More

रांची: नामकुम थाना के मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित नूरी मस्जिद के पास रविवार की दोपहर बदमाश ने एक जमीन कारोबारी पर गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित जमीन कारोबारी का नाम बुलंद है और वह नामकुम थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। बुलंद अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित नूरी मस्जिद के पास खड़ा था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचा और गोली चला दी। गोली चलने के बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। गोली चलाने वाले अपराधी का नाम अनवर बंगाली बताया जा रहा है। घटना की सूचना…

Read More

गुमला: शहरी क्षेत्र के सीसई रोड स्थित डुमरटोली में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 से अधिक मजदूर जख्मी हुए हैं। घटना शुक्रवार को हुआ। हादसे में घटनास्थल पर ही दो ने दम तोड़ दिया। जबकि शनिवार की सुबह एक और महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक निर्माणाधीन घर की छत की ढलाई हो रही थी और इसी काम में लगे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। छत से करीब 1 फीट ऊपर हाइटेंशन तार गया हुआ है और काम के…

Read More

बोकारो: झारखंड के बोकारो और गिरीडीह जिला के बॉर्डर एरिया स्थित नावाडीह के एक पुलिया के नीचे केन बम मिला है. इसकी जानकारी मिलते ही कुछ समय बाद बम निरोधक दस्ता ने इसे डिफ्यूज किया. बम डिफ्यूट होने पर सभी ने राहत की सांस ली. इस संबंध में नावाडीह थाना प्रभारी कलीम अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नावाडीह के पास एक पुलिया के नीचे केन बम है. जानकारी मिलते ही उस स्थल की जांच की गयी. जांच के क्रम में पुलिया के नीचे केन बम मिला. तत्काल इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गयी.…

Read More

रांची: दो बच्चों के पिता की संदेहास्पद मौत हुई है। शुक्रवार की सुबह घर से मुर्गा खरीदने निकले युवक का श‌व 24 घंटे बाद घर से 500 मीटर दूर तालाब में बरामद हुआ है। मामला चुटिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर की है। मृतक की पहचान यहीं के रोड नंबर 4 निवासी हरिकांत ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। उनका कहना…

Read More

रांची: रिम्स के मेडीसिन आईसीयू में शुक्रवार की शाम एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक मरीज का नाम शायरा खातून है। वह ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित ईरवा की रहने वाली थी। उल्टी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते मृतक मरीज के परिजन और सुरक्षा में तैनात निजी गार्ड आपस में मारपीट करने लगे। इसके कारण ICU में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल शिविर के पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप किए जाने के बाद…

Read More

गढ़वा: बिशुनपुरा पीएस भवनाथपुर में कार्यरत रहे बिजली कर्मी विनोद कुमार का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने इसे लेकर नाराजगी जतायी है. संघ के प्रमुख अजय राय ने कहा है कि विनोद कुमार की जान विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से गयी है. उन पर कार्रवाई हो. बिशुनपुरा क्षेत्र के एसडीओ सुभाष प्रसाद यादव ने बिना किसी ट्रेनिंग के ही विनोद कुमार को काम पर रख लिया था. 12 अक्टूबर को उसका काम के दौरान एक्सीडेंट हुआ. इसके बाद देवकमल हॉस्पिटल, रांची में एडमिट कराया गया था. पर उसे नहीं बचाया जा सका. इससे…

Read More

छत्तीसगढ़ :जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार…

Read More

रांची: रिम्स में पिछले महीने सीनियर-जूनियर के बीच मारपीट की घटना के बाद 18 मेडिकल छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया है. वहीं उन्हें 18 अक्टूबर को हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है. आदेश के बाद 5 मेडिकल छात्र एक साल के लिए हॉस्टल से बाहर रहेंगे, जबकि 13 को 3 महीने के लिए बाहर किया गया है. इतना ही नहीं उन्हें न तो हॉस्टल में मेस की सुविधा मिलेगी और न ही अपने क्लासमेट के साथ रूम शेयर करने की अनुमति होगी. बताते चलें कि कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. जिसके बाद ही…

Read More