Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 20 घायल
    Breaking News

    जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान कार सवार ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 20 घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 15, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।

    घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूंक दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

    पत्थलगांव में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त लोग 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। तभी बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। कार की टक्कर से गौरव अग्रवाल (21) नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैंड बजा रहे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पत्थलगांव थाने के एक ASI को सस्पेंड किया गया
    लोगों ने एक ASI पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी इस ASI के साथ मिलकर ही गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम ASI के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद पत्थलगांव थाने के ASI निलंबित कर दिया गया है।​​​​​​

    100 किमी से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही थी कार
    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड 100 से 120 की रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि घटना में गांजा तस्करी करने वाले लोगों का हाथ है। उन्होंने ही दुर्गा विसर्जन में शामिल लोगों को कार से टक्कर मारी है।

    लोगों को कुचलने वाले तस्कर मध्य प्रदेश के
    इस घटना में पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके नाम बबलू विश्वकर्मा (21) और शिशुपाल साहू (26) है। इधर, लोगों के गुस्से की जानकारी मिलने पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

    कलेक्टर ने की शांति बनाए रखने की अपील
    घटना को लेकर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। अभी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर बाकी दोषियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.