Author: Koylanchal Samvad

रांची: पुलिस ने व्यवसायी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी हार्डकोर नक्सली अजीत कुमार सिंह को खूंटी से गिरफ्तार किया है.टेक्निकल टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तब यह पहले ही दिन क्लियर हो गया कि रंगदारी उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के द्वारा ही मांगी गयी थी. स्पेशल टीम ने जब मामले की तह तक जांच की तब यह मालूम चला कि जिस फोन से रंगदारी मांगी गयी है उसका लोकेशन खूंटी जिले में है. टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने खूंटी से अजीत को धर दबोचा. साथ…

Read More

गुमला:कॉपरेटिव बैंक डुमरी के कैशियर नित्यानंद महतो की चैनपुर में चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चैनपुर के प्रेमनगर में किराए के मकान में नित्यानंद महतो रहता था। वह मूलत: चैनपुर के तिगावल डाढ़टोली का रहने वाला है। और उसकी नौकरी अनुकंपा के आधार पर कुछ साल पहले ही हुई थी। मृतक जिस महिला के साथ रहता था, उसकी शादी पूर्व में सिमडेगा में हुई थी। करीब चार वर्ष वहां रहने के…

Read More

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को मंगलवार को सफदरजंग अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. छठ पूजा पर बैन के खिलाफ मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान उन्‍हें चोटें आईं. इसके बाद उन्‍हें तुरंत सफदरजंग अस्‍पताल के इमर्जेंसी विंग में भर्ती कराया गया. राजधानी में छठ पूजा पर बैन हटाने की मांग करते हुए तिवारी के नेतृत्‍व में भाजपा नेताओं के एक समूह ने मंगलवार को सीएम हाउस के पास प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्‍ली पुलिस ने सीएम हाउस के चारों ओर बैरिकेडिंग की थी. इसका मकसद प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस तक पहुंचने से रोकना…

Read More

धनबाद: शहर के बैंक मोड़ क्षेत्र से लगे मटकुरिया रोड स्थित श्री कृष्णा प्लाजा में मंगलवार सुबह करीब नाै बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग धनबाद के कर्मचारियों और पुलिस ने मिलकर पांच घंटे से ज्यादा समय तक बचाव एवं राहत अभियान चलाया। दोपहर दो बजे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में 8 दमकल लगे थे। राहत की बात यह रही कि आग से एक भी आदमी की जान नहीं गई। अंदर बीस फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चों और महिलाओं को खिड़कियों और बालकानी का शीशा तोड़कर रस्सी…

Read More

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह का ऐसा कहना है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर नजर आने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बोर्ड से कोई शुल्क नहीं लेंगे। शाह ने ANI को बताया- एमएस धोनी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी सेवाओं के लिए कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं। मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे धोनी 17 अक्टूबर से ओमान और UAE के मैदानों पर टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए चुनी गई भारतीय टीम…

Read More

रांची: लगभग सभी पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इसके साथ ही पंडालों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस बार पूजा पंडालों में कोरोना का अक्स स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिस भव्यता के लिए रांची के पूजा पंडाल जाने जाते रहे हैं। इस बार वह पूरी तरह से गायब है। कुछ पूजा पंडालों को छोड़ दें तो हर जगह की रौनक फीकी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी समितियों की तरफ से तैयारी तो की गई हैं लेकिन समितियों के मुताबिक इस बार पिछले साल से लगभग दस…

Read More

नई दिल्ली : झारखंड कैडर के 1985 बैच के IAS अधिकारी अमित खरे को PM नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अमित खरे केंद्रीय शिक्षा सचिव के पद से 30 सितंबर को ही रिटायर हुए थे। 12 दिन बाद ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड में पोस्टिंग के दौरान उनकी छवि एक सख्त और ईमानदार अफसर की रही है। अमित खरे की बड़ी कामयाबी में चारा घोटाले का खुलासा शामिल है। सरकारी राशि के बंदरबांट से जुड़े इस मामले को सबसे पहले उन्होंने चाईबासा के जिला अधिकारी रहते पकड़ा था। 1996 में उन्होंने इस मामले में…

Read More

लखीमपुर हिंसा मामले में SIT के हाथ बड़ा सबूत हाथ लगा है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से दो दुकानों के DVR जब्त किए थे। सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त तिकुनिया में हिंसा हुई उस वक्त केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का आरोपी बेटा आशीष घटनास्थल पर ही था। उस वक्त उसने सफेद शर्ट पहन रखी थी। SIT को मिले CCTV में वह दिख भी रहा है। पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर आशीष को गिरफ्तार किया है। जिस थार जीप से किसानों को कुचला गया था, उसमें आरोपी आशीष की तरह सफेद शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति बैठा…

Read More

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 79वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर अमिताभ ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने ‘कमला पसंद’ के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पर उनके ऑफिस की ओर से जारी बयान है, ‘कमला पसंद का विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले सप्ताह इस करार को खत्म करने का फैसला किया था। जब अमिताभ बच्चन इस ब्रांड से जुड़े थे, तब उन्हें इस…

Read More

झारखंड सरकार ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला स्थित लंबर क्षेत्र में झारखंड के मजदूरों के साथ मारपीट की घटना पर संज्ञान लिया है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारियों ने किन्नौर के लंबर में स्थित नोरवेन कंपनी के मालिक धर्मेंद्र राठी से बातचीत की. वहीं, राज्य के मजदूरों के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए कंपनी से कहा है. बता दें कि नोरवेन वहीं कंपनी है जिसमें झारखंड के मजदूर काम करने गये थे. इस संबंध में…

Read More