Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में लगी आग, 5 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू
    झारखण्ड

    धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में लगी आग, 5 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: शहर के बैंक मोड़ क्षेत्र से लगे मटकुरिया रोड स्थित श्री कृष्णा प्लाजा में मंगलवार सुबह करीब नाै बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग धनबाद के कर्मचारियों और पुलिस ने मिलकर पांच घंटे से ज्यादा समय तक बचाव एवं राहत अभियान चलाया। दोपहर दो बजे के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में 8 दमकल लगे थे। राहत की बात यह रही कि आग से एक भी आदमी की जान नहीं गई। अंदर बीस फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चों और महिलाओं को खिड़कियों और बालकानी का शीशा तोड़कर रस्सी और सीढ़ियों के सहारे बाहर निकाला गया।

    सुबह नाै बजे मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस से शुरू हुई आग

    श्रीकृष्णा प्लाजा के पहले तल्ले पर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का दफ्तर है। इसी में आग लगी। इसके बाद देखते ही देखते पूरा श्रीकृष्णा प्लाजा धुआं-धुआं हो गया। फ्लैट्स के अंदर रहने वाले परिवारों ने पहले सोचा की आग बुझ जाएगी। इस कारण लोग फ्लैट्स के अंदर से बाहर नहीं निकले। आग को बुझाने के लिए बिजली काट दी गई। इस कारण लिफ्ट भी बंद हो गया। धीरे-धीरे फ्लैट्स के अंदर जहरीला धुआं भरने लगा। इसके बाद लोग बचाने के लिए चिल्लाने लगे। महिलाएं और बच्चे अंदर फंस गए।

    शहर का व्यवसायिक केंद्र

    बैंक मोड़ मटकुरिया रोड धनबाद का व्यवसायिक सेंटर है। श्री कृष्णा प्लाजा अपार्टमेंट के निचले हिस्से में मार्केट है। ऊपर आवासीय फ्लैट्स हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पहले आग बुझाने के लिए तीन दमकल आया। इसके बाद और दमकल बुलाया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.