Author: Koylanchal Samvad

गोविंदपुर दुर्गापूजा समितियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना परिसर में सीओ रामजी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई । इसमें बीडीओ संतोष कुमार ने पूजा के दौरान नियमित बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं साफ सफाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। थाना की ओर से पूजा समितियों के वॉलंटियर को बैच दिए जाएंगे । एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर एलपी सिंह ने कहा कि जीटी रोड से सटे ऊपर बाजार, लाल बाजार , देवली, बगसुमा एवं बरवापूर्व पूजा पंडालों के आसपास की…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा को लेकर जिले की विधि व्यवस्था पुख्ता होगी। शनिवार को उपायुक्त एवं एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी किए हैंl जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा समितियों से अपील की है कि कोविड-19 की आशंका को देखते हुए पूजा में आडंबर न करें l आकर्षक लाइट साउंड बॉक्स आदि का उपयोग वर्जित रहेगा l पंडाल में विराजमान माता की प्रतिमा को कपड़ा से चारों ओर से ढंकने का निर्देश दिया गया है l जबरन चंदा वसूली की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी l षष्टी से विजयादशमी तक पूजा समितियों को कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का…

Read More

गढ़वा: जिले के नगर उंटारी में भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर चंदन कुमार की लाश उनके किराये के मकान में पंखे के फंदे पर झूलती बरामद की गयी है. शव आवास के कमरे में पंखे लटका पाया गया. सूचना मिलने पर नगर उंटारी पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित उनके आवास से चीफ मैनेजर के शव को पंखे से नीचे उतारा. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है. चीफ मैनेजर चंदन कुमार बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे. गढ़वा के एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि कथित रूप से मामला आत्महत्या का लगता…

Read More

मुंबईः क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की किला कोर्ट में लगाई गई ज़मानत की अर्ज़ी शुक्रवार को खारिज हो गई है. इसका मतलब अभी आर्यन खान को जेल में ही रहना होगा. गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था. आर्थर रोड जेल में क्वारंटीन में रखे गए आर्यन खान आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट को जेल में बने क्वारंटीन सेल में रखा गया है. इन सब की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन जेल की नई गाइडलाइंस के मुताबिक नए आरोपियों को 3 से 5…

Read More

मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान के लिए नई जर्सी पहनेगी. पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला की शुरुआत के बाद से टीम जिस नेवी-ब्लू पैटर्न में खेल रही है, वह आखिरकार नई यूनिफॉर्म के साथ मैदान में उतरेगी. नई जर्सी 13 अक्टूबर 10.44 पर लॉन्च होगी. बीसीसीआई शुक्रवार को इसकी घोषणा की. जर्सी को भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स द्वारा लॉन्च किया जाएगा. बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “जिस पल का हम सभी इंतजार कर रहे थे! 13 अक्टूबर को केवल @mpl_sport पर बड़े खुलासे के लिए हमसे जुड़ें. क्या आप…

Read More

अफगानिस्‍तान: कुंदुज शहर के एक मस्जिद में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस विस्‍फोट में कम से कम 50 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। न्‍यूज एजेंसी AFP ने अस्‍पताल सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। कुंद्रुज सेंट्रल हॉस्पिटल के एक डॉक्‍टर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘अब तक हमें 35शव मिल चुके हैं और 50 से अधिक घायल इस समय अस्‍पताल में हैं। ‘एक सूत्र ने बताया कि एक अन्‍य अस्‍पताल में 15 लोगों के शव मिले हैं।उधर, तालिबान के प्रवक्‍ता जबीहुल्‍लाह मुजाहिद ने इससे पहले बताया…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के चार नए जज ने शुक्रवार को शपथ ली। हाईकोर्ट परिसर में इन्हें चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी नए जजों को अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के लिए पांच नामों की मंजूरी दे दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने चार नामों को ही स्वीकृति दी और उनके हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की। हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 19 हो गई है,जबकि यहां कुल स्वीकृत पद 25 हैं। जानिए हाई कोर्ट के…

Read More

रांची: यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार झारखंड पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 26 दिन बाद वे जेल से बाहर आएंगे। इससे पहले निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस राजेश कुमार ने सुनवाई की और उन्हें राहत दी। सुनील तिवारी पर उनके ही घर में काम करने वाली एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के 27 दिन बाद उन्हें रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के…

Read More

रांची: डोरंडा स्थित मेकॉन कॉलोनी के पास रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए लोगों पर कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रेलवे ने शुक्रवार को यहां लगभग 22 भवनों पर अपना बुलडोजर चलाया है। इनमें सभी इमारतों में कॉमर्शियल एक्टिविटी हो रही थी। इससे पहले सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में RPF की तैनाती कर दी गई थी। पहले सभी से दुकान को खाली करने का आदेश दिया और बुलडोजर चलवा दिया गया। रांची रेल मंडल के सीनियर DCM सह CPRO अवनीश कुमार ने बताया कि पहले ही अवैध तरीके से रह रहे लोगों को…

Read More

धनबाद: जज उत्तम आनंद की मौत की जांच कर रही CBI ने कोर्ट में बताया है कि इस मामले में कुछ और लोगों की संलिप्त होने की आंशका है। ऐसे लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों का इस घटना से संबद्ध होने की आशंका है , लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस पर अदालत ने कहा कि पिछली बार भी CBI ने कहा था कि इस मामले में कुछ सुराग मिले हैं और पूछताछ हो रही है। इस बार भी यही बात कही जा रही है। अदालत ने मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को निर्धारित करते…

Read More