Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: कोयलांचल वाहन ओनर्स एसोसिएशन ने कोयला भवन के सामने बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया. बीसीसीएस ने 400 चार पहिया वाहन एग्रीमेंट पर ली थी. जिसकी समय अवधी खत्म होने के बाद फिर से एग्रीमेंट बढ़ाने की मांग वाहन मालिक कर रहे हैं. लेकिन बीसीसीएल इसके पक्ष में नहीं है. आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान बीसीसीएल के मुख्य गेट से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बीसीसीएल के कोयला भवन स्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. आंदोलनकारियों ने मांगो को लेकर कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है, तो आने वाले 6…
गढ़वा: जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां रविवार की रात बेटी ने आपसी विवाद में अपनी सगी मां को ही लकड़ी के बने दल घोटनी से चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है. जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर दीपक राणा ने बताया कि मंजरी गांव निवासी मुनेश्वर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी मंदोदरी देवी रविवार की रात अपनी…
रांची: झारखंड के खलारी में 28 वर्षीय अमन सिंह नामक CCL कर्मी की संदेहास्पद मौत हो गई है। मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन ट्रेड यूनियन के लोग शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। यूनियन के लोग मृतक की पत्नी राखी सिंह और सास राधिका कुंवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जबकि मृतक के साले सुशील सिंह उर्फ गोलु को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मृतक की पत्नी के मुताबिक अमन आत्महत्या किया है। वहीं घटना की सूचना…
यूपी के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा गाड़ी से कुचलने की घटना में हुई 8 किसानों की मौत के विरोध में माकपा के अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के कांकीडीह गांव में देश के पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका. अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड लोटन दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. इस संबंध में लोटन दास ने कहा कि बीजेपी सरकार अबतक दमन की नीति लेकर किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास…
रांची: जानलेवा हमले में गंभीर रुप से घायल पत्रकार बैजनाथ महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई है. बैजनाथ महतो का रिम्स में इलाज चल रहा था. बता दें कि पत्रकार बैजनाथ महतो पर बीते 11 सितंबर की रात सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में जानलेवा हमला किया गया था. पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने गंभीर अवस्था में बैजनाथ को 12 सितंबर की सुबह तीन बजे रिम्स में भर्ती करवाया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया है जेल पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले आरोपी आकाश को…
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनसीबी ने इस मामले में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले आर्यन समेत हिरासत में लिए गए तीन लोगों की मेडिकल जांच कराई गई। अब सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है। कोकीन, एमडी और चरस की हुई थी बरामदगी एक अधिकारी ने बताया कि…
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC प्रमुख ममता बनर्जी उपचुनाव जीत गई हैं। CM ममता ने BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हरा दिया है। 21 राउंड की गिनती के बाद CM ममता को 84,709 वोट मिले। TMC कार्यकर्ता CM ममता की जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं। CM ममता ने कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 वोटों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था, तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड्यंत्र हुआ था।…
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने इस घटना में 3 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। वहीं, 8 किसान घायल बताए गए हैं। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। BKU के प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और UP के डिप्टी CM केशव मौर्य एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे।…
जमशेदपुर: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉॅम्प्लेक्स में शनिवार को शुरू हुई 40वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के पहले दिन चाईबासा की बेटी असरिता बिरुली ने झारखंड को पहला स्वर्ण दिलाया। वहीं बोकारो के गोल्डी मिश्र ने रजत पदक पर कब्जा किया। इसके साथ-साथ झारखंड की महिला टीम ओलिंपिक राउंड के फाइनल में भी पहुंच गई है, जबकि पुरुष वर्ग में झारखंड की टीम कांस्य के लिए रविवार को मुकाबला खेलेगी। इंडियन राउंड मुकाबले के पहले दिन 50 मीटर स्पर्धा में चाईबासा की असरिता बिरुली ने झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया। असरिता ने कुल 360 में से 315 अंक बनाए। दूसरा पदक…
गिरिडीह: पंचबा थाना क्षेत्र के नावाडीह में रविवार को शराब लदी कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई और वो पूरी तरह से जल गई। घटना के बाद कार को छाेड़ ड्राइवर भाग निकला। कार से करीब 8 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है। हादसे की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और पुलिस आमने-सामने आ गए और इस…
