Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन को किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगी पेशी
    Breaking News

    एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन को किया गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगी पेशी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनसीबी ने इस मामले में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले आर्यन समेत हिरासत में लिए गए तीन लोगों की मेडिकल जांच कराई गई। अब सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है।

    कोकीन, एमडी और चरस की हुई थी बरामदगी

    एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम की ओर से शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा गया था। इस छापेमारी में एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। छापेमारी के बाद आर्यन खान, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट को हिरासत में लिया गया था। इनमें से आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का मेडिकल टेस्‍ट कराया गया।

    अंत:वस्त्रों में छिपाकर रखी थी ड्रग्‍स

    एनसीबी को सूत्रों से इनपुट मिला था कि शनिवार शाम मुंबई से गोवा के लिए जा रहे क्रूज शिप कार्डेलिया पर बीच समुद्र में ड्रग्स के साथ पार्टी होने वाली है। इस सूचना के बाद एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई में टीम के सदस्‍य यात्री बनकर क्रूज शिप पर सवार हो गए। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान तलाशी ली गई जिसमें कुछ लोगों के पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद किए गए। बताया जाता है कि आरोपियों ने ड्रग्‍स को अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और पर्स में छिपा रखा था।

    एनसीबी प्रमुख बोले- निष्‍पक्ष होगी कार्रवाई 

    अधिकारी के मुताबिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस पार्टी में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए भी सूचित किया गया था। पार्टी में एक व्‍यक्ति के टिकट की कीमत 75 हजार रुपये से ज्यादा रखी गई थी। एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि हम पूरे मामले की निष्पक्ष छानबीन करेंगे। यदि इसमें किसी की सिलेब्रिटी या अमीर लोगों से संबंध सामने आते हैं तो भी हमारी कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम कानून के मुताबिक काम करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.