Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित छह लोगों के खिलाफ कोर्ट ने प्राथिमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. पटना सिविल कोर्ट में दायर परिवाद पत्र मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने यह आदेश दिया है. इस मामले में एफआईआर (FIR) करने के लिए परिवाद पत्र को कोतवाली थाने भेजा गया है. मामला लोकसभा चुनाव में टिकट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ठगने का है. तेजस्वी यादव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. बताया जाता है कि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता…
लातेहार: बारियातू प्रखंड अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के डुमरा निवासी एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वो शनिवार को करम डाली विसर्जन के लिए तालाब गया था और यहां नहाने के लिए पानी में उतर गया। युवक तैरते हुए बीच तालाब में पहुंच गया और अचानक डूब गया। लोगों ने उसे ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया पर वो नहीं मिला। रविवार को NDRF की टीम ने युवक की लाश को तालाब से बाहर निकाला। युवक की पहचान अजय उरांव (20) के रूप में की गई। उसकी शादी पिछले ही साल हेरहंज प्रखंड के कलकलिया ब्रह्मोरिया में हुई…
लातेहार: 9 माह की दुधमुंही बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है। आरोपी नशे में धुत था और करम पर्व के मौके पर लोग अखड़ा पर झूमर खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्ची को बहाने से पास की झाड़ी में ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे उठाकर ले आया। आरोपी ने बच्ची की मां को यह भी बताया कि मैंने उसके साथ गलत किया है। जब तक लोग उसे पकड़ पाते, वो मौके से भाग निकला। परिजन और ग्रामीण खून से लथपथ बेहोशी की हालत में…
रांची: अपहरण व हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा कृष्ण मोहन झा रविवार की अहले सुबह रिम्स में मेडिसिन के आईसीयू वार्ड से फरार हो गया। कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ धनंजय उर्फ काली झा के नाम से कुख्यात अपराधी पिछले 27 दिनों से रिम्स के मेडिसिन में डॉक्टर सीबी शर्मा के वार्ड में भर्ती था। लगभग 5 वर्ष पहले उसे गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद किया गया था। वो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथना परिया का रहने वाला है। मालूम हो…
जमशेदपुर: आदिवासी हो समाज तथा बिरसा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 102वीं जयंती मनाई गई. मौके पर समाज और क्लब के सदस्यों ने पुराना सीतारामडेरा स्थित कोल लाको बोदरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. सदस्यों ने लाको बोदरा के संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में संगीता सामड, दुर्गामुनी, महावीर पाड़या, शबनम बारी, निकिता सोय, जीतराम बारदा. लता अंजलि पाड़या, राजकुमार हेम्ब्रम आदि मौजूद थे. आदिवासी हो समाज ने अर्पित किया श्रद्धासुमन आदिवासी हो समाज शंकोसाई के तत्वावधान में ओत् गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती…
रांची: दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन हावड़ा-हटिया के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। हावड़ा से ट्रेन 30 सितंबर से 31 दिसंबर तक व हटिया से 29 सितंबर से 31 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, रांची-भागलपुर ट्रेन गोड्डा तक चलेगी। ट्रेन 08615 हावड़ा-हटिया स्पेशल हावड़ा से रोज रात 9.30 बजे खुलेगी और सुबह 06:30 बजे हटिया पहुंचेगी। ट्रेन 08616 हटिया-हावड़ा स्पेशल हटिया से रोज रात 9.40 बजे प्रस्थान करेगी व सुबह 6.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा और हटिया के बीच खड़गपुर, झाड़ग्राम, घाटशिला, टाटानगर, मुरी व रांची में रुकेगी। रांची-भागलपुर ट्रेन को रेल मंत्री 26 काे दिखाएंगे हरी झंडी रेलवे ने…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एक साथ चार सिविल सेवा परीक्षाएं ले रहा है, क्योंकि 2016 में हुई छठी सिविल सेवा परीक्षा के बाद पांच सालों से परीक्षाएं नहीं ली है। 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं सिविल सेवा के 252 पदों के लिए प्रारंभिक टेस्ट (पीटी) रविवार काे हो रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दिन के 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। वहीं, कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए प्रवेश दिया गया। कैंडिडेट्स…
खूंटी जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) दीपक कुमार ने अस्पताल के पुराने भवन में तौलिये का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। गढ़वा के रहने वाले दीपक की उम्र करीब 20-22 वर्ष थी और वह अविवाहित था। दीपक पिछले दो वर्षों से खूंटी में ईएमटी के पद पर काम कर रहा था। दीपक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी अबतक किसी को नहीं मिल पाई है। अस्पतालकर्मियों ने बताया कि वह काफी भवुक किस्म का था। गंभीर मरीज को देखकर रोने लग जाता था। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या करने की खबर…
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की दोपहर दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे झारखंड राजद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद का नारा लगाया और जोरदार तरीके से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली, मुंडारी नृत्य व झारखंडी रीति रिवाज से तेजस्वी यादव का स्वागत किया गया। उनके स्वागत में भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव,…
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अंतर्गत सोनुआ थाना क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र में स्थित मुंडरी गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी नशे में धुत था और आपसी विवाद के बाद उसने मां की गला घोंट हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से बने फंदे से लटका दिया। घटना बुधवार की है। इधर, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मादे कुई (65) के रूप में की गई। बुधवार की रात उसका बेटा तुराम हेंब्रम नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद मां-बेटे के बीच किसी बात को…
