Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा रिम्स से हुआ फरार
    झारखण्ड

    कुख्यात अपराधी कृष्ण मोहन झा रिम्स से हुआ फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: अपहरण व हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहा कृष्ण मोहन झा रविवार की अहले सुबह रिम्स में मेडिसिन के आईसीयू वार्ड से फरार हो गया। कृष्ण मोहन झा उर्फ अभय जी उर्फ धनंजय उर्फ काली झा के नाम से कुख्यात अपराधी पिछले 27 दिनों से रिम्स के मेडिसिन में डॉक्टर सीबी शर्मा के वार्ड में भर्ती था। लगभग 5 वर्ष पहले उसे गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद किया गया था। वो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कुरहानी थाना क्षेत्र के बथना परिया का रहने वाला है।

    मालूम हो कि रिम्स के मेडिसिन वार्ड से पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद एक लगातार 4 कैदी फरार हो चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी इलाज के नाम पर वहां पहुंचने वाले कैदियों की सुरक्षा में कोई सख्ती नहीं बरती जाती है। कैदी के फरार होने के बाद पूरा पुलिस महकमा पहुंचकर जांच करते हुए अपना कोरम पूरा कर निश्चिंत हो जाता है।

    लीवर में संक्रमण की शिकायत के बाद रिम्स में हुआ था भर्ती
    कृष्ण मोहन झा को 27 दिनों पहले लीवर में संक्रमण होने की शिकायत के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। कुख्यात कृष्ण मोहन झा कुछ दिनों पहले सीएम और मुख्य न्यायाधीश को भी पत्राचार किया था और जान बचाने की गुहार लगाई थी। इलाज के दौरान सुरक्षा में तैनात किए गए दोनों जवानों की लापरवाही का कृष्ण मोहन झा ने फायदा उठाया और अहले सुबह रिम्स से आराम से फरार हो गया। इलाजरत कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस के बीच हड़कंप मच गया और राजधानी में उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी फरार नक्सली के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    एक दिन पहले रिम्स में मिलने पहुंचा था भाई
    पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि एक दिन पहले ही कृष्ण मोहन झा का भाई मिलने के लिए रिम्स पहुंचा था। इसके बाद उससे उसकी मां भी मुलाकात करने रिम्स पहुंची थी। सुरक्षा में तैनात जवान रिम्स में ही कृष्ण मोहन झा के साथ बैठकर रसगुल्ला खाया था। कृष्ण मोहन झा द्वारा लगातार प्रलोभन दिए जाने की वजह से उसकी सुरक्षा में तैनात जवान हथकड़ी भी नहीं लगाते थे। बिना हथकड़ी लगाए ही कृष्ण मोहन झा का रिम्स में इलाज किया जा रहा था, जिसका फायदा उठाते हुए वह वहां से फरार हो गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026

    शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

    May 7, 2026

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.