Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना की मुख्यमंत्री हेमंत ने दुमका से की शुरुआत
    Breaking News

    सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना की मुख्यमंत्री हेमंत ने दुमका से की शुरुआत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की उपराजधानी दुमका की धरती से सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना की सीएम हेमंत सोरेन ने शुरुआत की. बुधवार को दुमका पहुंचे सीएम श्री सोरेन ने कहा कि 58 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे. वहीं, दुमका जिले में 2 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे. सरकार ने धोती- साड़ी-लुंगी योजना के लिए 500 करोड़ के बजट का वित्तीय प्रावधान किया है. इसके साथ की कई अन्य योजनाओं की भी सीएम ने शुरुआत की है.

    बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की इस योजना के शुभारंभ होते ही पूरे राज्य में वितरण का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा. राज्य के विभिन्न जिलों में इस योजना की शुरुआत की जा रही है. श्री सोरेन दुमका से राज्य के अन्य जिलों में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े. सोना- सोबरन धोती-साड़ी योजना से राज्य में BPL परिवार के 58 लाख परिवार को फायदा होगा. इसके तहत साल में दो बार जरूरतमंदों को 10-10 रुपये में धोती-साड़ी उपलब्ध करायी जायेगी.

    दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गलत नियमावली बनाकर पिछली सरकार ने झारखंडियों की भावना के साथ खिलवाड़ किया. वर्तमान सरकार नई नीतियां और नये कानून बनाकर गलत मनसूबे का सफाया कर रही है.

    किसे मिलेगा इस योजना का लाभ

    सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आच्छादित राशन कार्डधारियों को मिलेगा. इसके लिए लाभान्वित होने वाले लाभुकों को राशन कार्ड के साथ-साथ सरकार द्वारा निर्गत पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, मुखिया या वार्ड पार्षद द्वारा अनुशसित पत्र को दिखा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.