Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम

    October 29, 2026

    रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम
    Breaking News

    झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम

    AdminBy AdminOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से झारखंड के 12 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। इससे तैयार फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 29-30 अक्तूबर को राज्यभर में बारिश का अनुमान है। 29 को पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा में अत्यंत भारी बारिश तथा कोल्हान क्षेत्र व चतरा में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

    ट्रेनें और फ्लाइट भी रद्द

    मौसम में खराबी से रांची में बुधवार को दोपहर बाद विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाले विमान एक से दो घंटे लेट रहे। उधर, कोल्हान के तीनों जिलों-पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में दोपहर से तेज हवा के साथ बारिश जारी रही। जमशेदपुर और घाटशिला में तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में खड़ी व कटी हुई धान की फसल को क्षति पहुंची है। प. सिंहभूम के डीसी मनीष कुमार ने अलर्ट जारी कर हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं। इधर, लातेहार में मकई व धान की फसल को क्षति पहुंची है। गुमला, धनबाद, कोडरमा और गढ़वा-पलामू में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

    झारखंड समेत 3 राज्यों में 70 से अधिक ट्रेनें रद्द

    तूफान के कारण रेलवे ने झारखंड, ओडिशा और बंगाल में 70 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से 4 नवंबर तक, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से 4 नवंबर तक और जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक रद्द रहेगी। हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्तूबर तक रद्द है। जगदलपुर-हावड़ा, विशाखापट्टनम-कोरापुट पैसेंजर, भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस और टाटानगर से गुजरने वाली संबलेश्वरी एक्सप्रेस भी अलग-अलग दिनों में रद्द कर दी गई हैं।

    100 से ज्यादा की रफ्तार से चली हवाएं

    अर्नब तूफान ने आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भीषण तबाही मचाई है। 125 से 135 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवाओं और मूसलाधार बारिश से राज्य में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर चुका है, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है। विशाखापत्तनम और अनकापल्ली में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। तटीय इलाकों से 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026

    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड में ‘अर्नब’ का कहर! भारी बारिश और तूफानी हवाओं से फसलें तबाह; आज कैसा रहेगा मौसम
    • रांची में होर्डिंग-पोस्टर से प्रचार करने वाले 8 डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस, मेडिकल काउंसिल ने शुरू की कार्रवाई
    • चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात
    • रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान
    • रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    • ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.