Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जम्मू-कश्मीर में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
    Breaking News

    जम्मू-कश्मीर में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 21, 2021Updated:September 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ऊधमपुर: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दोनों पायलटों की मौत हो गयी. दुर्घटना मंगलवार सुबह हुई. बताया गया है कि ऊधमपुर जिला के शिव घर धार क्षेत्र में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग करवानी पड़ी. चॉपर में सवार दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें तत्काल ऊधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पायलटों ने दम तोड़ दिया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है.

    अधिकारियों ने बताया कि 16 कॉर्प्स के मुख्याय नगरोटा से उड़ान भरने के बाद सुबह 10:30 से 10:45 के बीच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आर्मी एविएशन कॉर्प्स का चीता हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग उड़ान पर था. रक्षा विभाग के उत्तरी कमान के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना इस पर बयान जारी करेगी. वहीं, जिला के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पुलिस पार्टी को दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिस जगह दुर्घटना हुई है, वह सुदूरवर्ती और दुरूह क्षेत्र है. इसलिए राहत कार्य शुरू करने में थोड़ी देर होगी.

    रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने सुबह बताया कि सेना का चीता हेलीकॉप्टर पटनीटॉप क्षेत्र में ट्रेनिंग उड़ान पर था. इसी दौरान ऊधमपुर जिला के शिव गढ़ धार में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दो पायलट इसमें घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गयी.

    रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. ग्रामीणों ने ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर से दोनों पायलटों को निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों पायलटों ने दम तोड़ दिया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.