Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के मड़ाहारा गांव में गुरुवार शाम एक युवक ने अपने घर में फांसी के फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। दरअसल, युवक का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। पत्नी ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दे दी। लड़की के माता-पिता और भाई, बेटी के ससुराल पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ के सामने ही सास ने दामाद की कॉलर पकड़ ली और उसे काफी डांटा। ग्रामीणों के सामने अपनी बेइज्जती को युवक बर्दाश्त न कर सका और अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी । मृतक…
गोपालगंज में बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। वजह यह थी कि पिता के अपने बड़े बेटे की पत्नी से अवैध संबंध था और उसे संपत्ति में हक नहीं मिलने का भी अंदेशा था। गंदगी की इंतहा यह भी थी कि उसी महिला से आरोपी छोटे बेटे के भी संबंध थे। जब छोटे बेटे को पिता के संबंध और पैसा हड़पने की नियत का पता चला तो उसने उनकी हत्या कर दी और 9 लोगों पर हत्या की FIR दर्ज करा दी। सिधवलिया थाने…
त्योहारी सीजन से पहले झारखंड सरकार ने राज्य के दूध उत्पादकों को बड़ा तोहफा दिया है। झारखंड मिल्क फेडरेशन को आपूर्ति करने वाले ग्रामीण दूध उत्पादकों को दूध के लिए एक रुपये प्रति लीटर की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि झारखंड मिल्क फेडरेशन के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी। सरकार की तरफ से पहली बार इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 40 हजार रजिस्टर्ड दूध उत्पादकों को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल इन उत्पादकों से रोज लगभग 1.25 लाख से डेढ़ लाख लीटर दूध का उठाव फेडरेशन…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अलग अलग इलाकों में शुक्रवार को अलग अलग आपराधिक घटनाएं सामने आईं। ओरमांझी इलाके में एक साथ पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। वहीं खलारी में एक युवती ने फांसी लगा ली। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है। चोरी की घटनाओं से लोग नाराज एनएच-33 सड़क किनारे रहने वाले पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुई है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में धावा बोल घर में खड़े ऑटो की बैटरी, टूल्स, जैक के साथ साथ कई और जरूरी सामग्री चोरी कर ले…
जामताड़ा: झारखंड की जामताड़ा साइबर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. कोलकाता साइबर क्राइम में लिप्त आनंद रक्षित के घर जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में छापामारी की गयी. इस क्रम में आनंद रक्षित भागने में सफल रहा, लेकिन उसके घर से नकदी व सामान मिलाकर करीब 50 लाख रूपये से भी ज्यादा संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली है. एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने गुरूवार को साइबर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी. एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि साइबर अपराधी आनंद रक्षित कोलकाता से जमानत पर घर आया था…
पुलिस जवान की नाबालिग बेटी ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली है। मामला उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव के जरही टोला की है। जैप जवान की पत्नी सो कर उठी तो देखा कि बेटी की लाश फंदे से लटकी हुई है। लड़की ने हाथ पर ब्लेड से काटकर कुछ लिखने का प्रयास किया है, जो पढ़ा नहीं जा रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है लड़की ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतका…
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने गुरुवार शाम दो फिदायीन हमले हुए। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, अब तक 103 लोग मारे जा चुके हैं और 1383 जख्मी हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS के खुरासान ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के जनरल कैनेथ मैकेंजी ने कहा है कि मरने वालों में 13 मरीन कमांडो शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा- गुरुवार को हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अब्बे गेट पर पहला ब्लास्ट हुआ। कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के नजदीक बैरन होटल…
रांची: धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में शुक्रवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ऑटो के धक्के से ही जज की मौत हुई है। षड्यंत्र और मोटिव की जानकारी रिपोर्ट में नहीं है। इस पर जांच की बात कही गयी है।अदालत ने दोनों आरोपितों को पर्याप्त सुरक्षा देने को कहा है। कोर्ट का अंदेशा है अगर कोई बड़ा षडयंत्र हुआ तो उनपर हमला हो सकता है। अदालत ने उन्हें हवाई जहाज से ही ले जाने और लाने को कहा है। इस दौरान गृह सचिव और एफएसएल के…
बगहा के दीनदयाल नगर पर दियारा जाने के दौरान एक नाव डूब गई। इससे स्थानीय लोगों में घबराहट और डर का माहौल है। नाव पर सवार करीब 30 लोग गुरुवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे निकले थे। बगहा से दियारा जाने के लिए नाव खुलने के थोड़ी देर बाद ही नदी के बीच में पहुंच गई। इस दौरान भंवर में फंसने से नाव पलट गई। 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। नाव पर कई भैंस भी लदी हुई थी। बीच नदी में जाने पर भैंस इधर-उधर होने लगी। जिससे उफनती नदी में नाव का बैलेंस बिगड़ गया। इससे नाव बीच…
झारखंड की राजधानी रांची में सामने आए रेमडेसिविर कालाबाजारी के मामले में गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एसआईटी की ओर से जांच रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई। जिसको देखने बाद चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने एसआईटी प्रमुख अनिल पालटा को ऑनलाइन जोड़ने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद अनिल पलटा कोर्ट में पेश हुए। इस पर अदालत ने पूछा कि जब कालाबाजारी से संबंधित दवा के उत्पादन तिथि सहित अन्य दस्तावेज एजेंसी के पास मौजूद है तो फिर इसकी जांच रिम्स कैसे पहुंच गई। इस पर…
