Author: Koylanchal Samvad

मयूरहंड (चतरा): चतरा जिले मयूरहंड थाना क्षेत्र के पंदनी गांव स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधियों ने 1.37 लाख रुपये लूट लिए। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से वे पैसे लेकर भाग नहीं सके। गांव वालों ने एक के बाद एक तीनों अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों ने केंद्र संचालक को पिस्टल का भय दिखाया। लेकिन संचालक ने उस ओर ध्यान नहीं दिया, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। उसके बाद केंद्र में रखे 1.37 लाख रुपये लूट कर वहां से भागने की कोशिश…

Read More

अफगानिस्तान में तालिबान  के कब्जे के बाद से ही पूरी दुनिया अफगानिस्तान को लेकर अपनी नीति साफ कर चुकी है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने भी बड़ी फैसला किया है. अफगानिस्तान में मौजूदा हालात और तालिबान के कब्जे को देखते हुए भारत सरकार ने वहां से आने वाले सभी नागरिकों के लिए ई-वीजा (e-Visa) को अनिवार्य कर दिया है. इसका साफ मतलब है कि अब अफगानिस्तान का कोई भी नागरिक बिना ई-वीजा के भारत नहीं आ सकता. ई-वीसा से ही होगी यात्रा: गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए सभी अफगान नागरिकों को केवल…

Read More

Gaya: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बंग्लास्थान मंदिर के पास रहनेवाले संतोष यादव की देर रात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. वह अपने घर के पास ही एक मकान बनवा रहा था. मकान का अभी पिलर ही डला था. बताया जाता है कि वह एक झगड़ालू प्रवृत्ति का युवक था. वह ठेकेदारी का काम भी करता था. इसके अलावा वह पूर्व मेयर के पति का करीबी भी था. दिन रात पूर्व मेयर के पति के साथ उसका उठना बैठना था. स्थानीय लोगों का कहना है कि…

Read More

पश्चिम बंगाल के आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाली कुल्टी थाना व चौरंगी पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस के सहयोग से भारी संख्या में बम की बरामदगी की है. पुलिस ने महारानी एक्सप्रेस नाम की एक बस जिसका नंबर बीआर 2एच5211 है. उसको पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमा क्षेत्र डिबुडीह चेकपोस्ट पर पकड़ा. उक्त बस कोलकाता के बाबू घाट से बिहार के गया जाने के लिए खुली थी. बस में दो काले रंग के बमों से भरे बैग रखे हुए थे. जिस बैग पर बैग को रिसीव करने वाले का नाम भी लिखा हुआ था. जिसपर एक पर्ची…

Read More

Dhanbad : धनबाद जिले में लगातार छिनतई की घटनाएं हो रही हैं. महुदा बाजार के सब्जी मार्केट के बगल में मोबाइल छीन कर भागते युवक को खुद भुक्तभोगी व्यक्ति पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पकड़े गये दोनों युवक बोकारो के रहने वाले हैं. महुदा बाजार सब्जी मार्केट के समीप बाइक सवार से मोबाइल छीनकर भागने के क्रम में लोगों ने दो युवकों को धर दबोचा. दोनों युवकों का नाम सुमित कुमार पासवान और रिशिकेस बताया जा रहा है. मामले में पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है.

Read More

गढ़वा:  झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवारिक विवाद के बाद युवक ने जहर खा लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम योगेंद्र भुइयां था। उसकी उम्र 28 वर्ष थी और वह धुरकी थाना क्षेत्र के शक्ति गांव का निवासी था। दरअसल, जानकारी के मुताबिक उक्त युवक ने मंगलवार की रात आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खाया था। जहर खाने के बाद वह मक्के की फसल की रखवाली…

Read More

रांची: जमीन कारोबारी के अपहरण के मामले की जांच कर रही रांची पुलिस की टीम को कामयाबी मिली है। देर रात हजारीबाग बॉर्डर के समीप से जमीन कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही इस मामले में तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य अपराधी फरार हैं। बता दें कि कल अपहृत की पत्नी ने थाने में जमीन कारोबारी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि लालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर के पीस रोड इलाके के रहने वाले जमीन कारोबारी राजेश कुमार मुंडा का अपहरण कर लिया गया था। इस…

Read More

लातेहार: NH-99 चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर झिकिया नदी पानी टंकी के पास चलती बस से नीचे गिरने की वजह से एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला बालूमाथ से अपने घर गोनिया पंचायत आ रही थी। घटना मंगलवार शाम की है। इधर, बुधवर की सुबह ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग पर रांची-चतरा रोड को आधे घंटे तक जाम रखा। मृतका की पहचान रेशमी मसोमात के रूप में की गई। वो बस से आ रही थी। इसी दौरान बस खराब सड़क पर आई और हिचकोले की वजह से महिला गेट से नीचे गिर गई। बस…

Read More

पलामू में बुधवार को नेशनल हाइवे 39 पर बड़ा हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक बस में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना मेदिनीनगर-औरंगाबाद पथ पर पंडवा थानाक्षेत्र के कजरी में हुआ। मेदिनीनगर से बिहार के औरंगाबाद जाने वाली जय मां बस प्रतिदिन की तरह मेदिनीनगर बस स्टैंड से चली थी। कजरी रेलवे स्टेशन के पास सवारी उतारने के लिए बस रुकी। इसी दौरान मेदिनीनगर की ओर से एक ट्रक जा रहा था। ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने रुकी हुई…

Read More

केंद्रीय मनश्‍चिकित्‍सा संस्थान(CIP), रांची में 51 पदों पर वैकेंसी निकली है। ये पद क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट साइकोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट , निड्ल वुमन, टेलर और कुक के हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवार को एक घंटे में 50 ऑब्जेक्टिक क्वेश्चन हल करने होंगे। इसके अलावे सीआईपी कमेटी के ओर से गठित कमेटी उम्मीदवार का फिटनेस भी देखेगी। फॉर्म पूर तरह ऑनलाइन भरा जाएगा। इसे www.recruitment.cipdigitalacademy.in/ पर जाकर भरा जा सकता है। किन पदों के लिए कितनी वैकेंसी…

Read More