Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान, अपने लोगों को रेस्‍क्‍यू करने पहुंचा था अफगानिस्‍तान
    अंतरराष्ट्रीय

    हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान, अपने लोगों को रेस्‍क्‍यू करने पहुंचा था अफगानिस्‍तान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अफगानिस्‍तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने पहुंचे यूक्रेन के विमान को हाईजैक कर लिया गया है। इस बात का दावा खुद यूक्रेन के मंत्री ने किया है। उनके मुताबिक इस विमान को कुछ अज्ञात लोगों ने बंधक बनाया है। यूक्रेन के डिप्‍टी विदेश मंत्री येवगिने येनिन ने कहा है कि इस विमान को पहले ईरान ले जाया गया।

    येनिन के मुताबिक इस विमान को जबरदस्‍ती ईरान ले जाया गया है। उन्‍होंने ये भी बताया है कि काबुल से अपने नागरिकों को लाने के सरकार के तीन इवेक्‍युएशन अटेंप्‍ट फिलहाल साबित हुए हैं। इसकी वजह ये थी कि उनके नागरिक काबुल एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच सके थे।

    तास एजेंसी के मुताबिक विमान को बंधक बनाने वाले सभी अज्ञात लोग हथियारों से लैस थे। हालांकि येनिन ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि काबुल में फंसे यूक्रेन के नागरिक अब कैसे वापस आएंगे। उनके लिए क्‍या कोई दूसरा विमान वहां पर भेजा जाएगा या नहीं। न ही उन्‍होंने ये ही बताया कि इस विमान पर कितने लोग सवार थे। उन्‍होंने ये भी बताया है कि विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा के नेतृत्‍व में कूटनीतिक स्‍तर पर इसको देखा जा रहा है।

    गौरतलब है कि रविवार को यूक्रेन का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान जिसमें कुल 83 लोग सवार थे अफगानिस्‍तान से कीव आया था। इसमें 31 यूक्रेन के नागरिक थे। राष्‍ट्रपति कार्यालय के मुताबिक इससे करीब 12 यूक्रेन के जवान वापस आए थे। इसके अलावा इसमें कुछ रिपोर्टर और दूसरी पब्लिक हस्तियां भी थीं। इन सभी ने काबुल से बाहर निकलने की पेशकश की थी। यूक्रेन की तरफ से कहा गया है कि काबुल में अब भी उनके करीब सौ नागरिक वहां पर मौजूद हैं और वहां से सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि दो दिन पहले ही अमेरिका ने इस बात की आशंका जताई थी कि काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद उनके जवानों पर इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएस) के आतंकी हमला कर सकते हैं। अब संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी इसी बात की आशंका दोहराई है। यूक्रेन के विमान का हाईजैक होना कहीं न कहीं गलत संकेत दे रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टेक दुनिया में बड़ा बदलाव: Apple को मिला नया CEO जॉन टर्नस

    April 21, 2026

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    April 8, 2026

    व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, बोले- भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम

    April 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.