Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
दुमका: दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के फाड़ासिमल गांव में बीते 9 अगस्त को 52 बीघा जमीन पर धान रोपने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें पत्थल दर्वे (65) की मौत हो गई। अब परिजन उसके शव को विवादित जमीन पर दफनाने को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग विवादित जमीन पर लाश को नहीं दफनाने देना चाह रहे हैं। दोनों पक्षों को समझाने के लिए पिछले तीन दिनों से पुलिस जुटी हुई है। गुरुवार को भी गांव में पुलिस डटी हुई है। इधर, तीन दिनों से खुले में शव रखे…
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्यसभा में कुछ महिला सांसदों के साथ कथित धक्कामुक्की की घटना को गुरुवार को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया और इस मुद्दे, पेगासस जासूसी मामला एवं केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. मामले को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्यसभा में बाहरी लोगों को बुलाया गया. सदन में बाहरी लोगों ने पिटाई करने का काम किया. उन्होंने…
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार रात 6 साल की दलित बच्ची से दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने पुलिस पर FIR दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है। बच्ची की एक रिश्तेदार ने बताया, ‘वह रोते हुए घर आई। हाथ उसी की फ्रॉक से बांध दिए गए थे। उसने कहा कि उसे चोट लगी है। प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। दोबारा पूछा तो उसने कहा- दो लोगों ने मेरे साथ जबर्दस्ती की है। दुष्कर्मियों ने जुबान खोलने पर परिवार वालों को जान से मार…
देवरी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने एक आराेपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रूपेश तिवारी को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने के बाद न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पीड़िता को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गत सात अप्रैल 2021 काे…
हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस लाइन में बुधवार की देर रात गोली चलने से जवान राजकुमार महतो की मौत हो गई। वह चतरा के हटरगंज के रहने वाले थे। अब तक की जांच के मुताबिक देर रात ड्यूटी से वापस लौटने के बाद हथियार जमा करने के दौरान जवान से गलती से गोली चल गई। इसमे मौके पर उसकी मौत हो गई। हालांकि जवान के मौत की सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।जवान को बुधवार को लोक लेखा समिति की सुरक्षा में ड्यूटी पर लगाया गया था। राजकुमार महतो 2008 बैच का सिपाही था। होमगार्ड में नौकरी के दौरान…
मेदिनीनगर: सचिवालयकर्मी अरविंद कुमार के माता-पिता की पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग दंपती का घर शहर थानाक्षेत्र के कुंड मुहल्ला में डॉ. जीपी सिंह के नर्सिंग होम के पास है। घर की सफाई के लिए एक कर्मी आता है, जिसने गुरुवार को गेट खुला पाया और फर्श पर खून का छींटा देखा। अंदर जाकर देखा तो दंपती का शव पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर, जांच के दौरान एसपी चंदन कुमार सिंहा ने कहा- प्लानिंग के तहत हत्या की गई है। हत्या को लूट में बदलने…
बिहार के पूर्वी चंपारण में एक स्थानीय न्यूज चैनल के युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह (Manish Kumar Singh) की निर्मम हत्या कर दी गई। शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या के पहले उसे यातनाएं भी दी गईं। अपराधियों ने उसे अगवा कर आंख निकाली, फिर गला रेत कर मार डाला। इसके बाद शव को फेंक कर भाग गए। इस सिलसिले में मृतक के पिता ने उसके दो दोस्तों सहित 17 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। गला रेतकर हत्या के बाद फेंक दिया था शव पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार चौक से…
गढ़वा : एक तरफ जहां कोरोना से प्रभावित कई लोग दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना काल में जब पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, तब जनवितरण प्रणाली के माध्यम से गढ़वा के कार्डधारियों के बीच वितरण के लिए मिला करीब 20 क्विंटल चना गोदाम में रखा-रखा सड़ गया है. इस चने को साल 2020 में राशन कार्डधारियों के बीच वितरण किया जाना था. इसके अलावा चावल में भी कीड़े लगने लगे हैं. गढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित FCI के गोदाम से गढ़वा व डंडा प्रखंड के जनवितरण प्रणाली के डीलरों ने इसका उठाव…
राँची: रक्त से जुड़ी हुई बीमारी थैलेसीमिया असाध्य मानी जाती है , देश में हर साल थैलेसीमिया मेजर ( थैलेसीमिया का जटिल प्रकार ) से ग्रसित 10,000 बच्चे जन्म लेते हैं, हमारे राज्य में भी इनकी काफ़ी संख्या है पर क्या समय के साथ इसका इलाज आसान हुआ है ? क्या थैलेसीमिया का टेस्ट हर माता-पिता को करवाना चाहिए ? आइये डॉ चंद्रभूषण से सवाल-जवाब के रूप में समझें इस रोग की गंभीरता और इलाज के तरीकों के बारे में । 1. क्या है थैलेसीमिया? यह रक्त से जुड़ी हुई आनुवंशिक बीमारी है। इससे पीड़ित व्यक्ति के रक्त में हीमोग्लोबिन…
हाजीपुर में घर में घुसकर बदमाश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के सिर में दो गोली मारी गई है। एक गोली सिर के पीछे और दूसरी गोली सिर के बाएं हिस्से में मारी गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मेदनीमल कटरा मोहल्ले की है। मृतक की पहचान मेदनी मल कटरा निवासी सुमन शेखर (30 वर्ष) के रूप में की गई है। शव उसके कमरे में बेड पर पर मिला। मर्डर के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला था। उसका कमरा तीसरी मंजिल पर है।…
