Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
Dhanbad : 09 अगस्त, क्रांति दिवस के मौके पर धनबाद जिला के निरसा के पूर्व विधायक सह मासस नेता अरूप चटर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. जिसमें केंद्र सरकार के क्रियाकलापों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. इस दौरान नारा दिया गया की देश में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार हो, देश में एफडीआई का पूर्ण रूप से विरोध किया जाए, स्वदेशी चीजों को अपनाने पर जोर दिया जाय, साथ ही केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गयी. वहीं विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि हम लोग यह रैली इसलिए निकालते हैं कि 9 अगस्त क्रांति…
झारखंड में अब किसानों को नए नाम से जाना जाएगा। यहां अब किसानों और खेतिहर मजदूरों व खेती से जुड़े सभी लोगों को एक नाम- ‘बिरसा किसान’ के नाम से जाना जाएगा। राज्य में किसानों की पगड़ी का रंग भी गुलाबी से बदलकर हरा कर दिया गया है। CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसान का इतिहास अन्य राज्यों से अलग हैं। हमारे पूर्वज इस राज्य के जल, जंगल जमीन को बचाने का संघर्ष उस समय से…
घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र स्थित काशीदा में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। इसी बीच घर में घुस एक युवक ने महिला का मुंह दबाया और गले से 2.50 लाख की चेन खींच कर बाइक से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता यमुना दत्ता (81) ने बताया कि आरोपी ने चेहरे को ढक रखा था। महिला शिव पूजा के बाद प्रसाद खा कर हाथ धोने घर के अंदर गई। इसी बीच घर…
रांची: रांची नगर निगम को अवैध निर्माण को तोड़ने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से एक के बाद एक झटका मिल रहा है। पहले अपर बाजार फिर सेवा सदन को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना अब रांची बंधु नगर में घर तोड़ने नगर आयुक्त के आदेश को झारखंड हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया। इस मामले में बंधु नगर के लोगों ने याचिका दाखिल की थी। इसकी सुनवाई सोमवार को हुई। अदालत ने कहा कि इस मामले में प्रार्थियों को सुनवाई के मौके नहीं मिला है। इसलिए दो सितंबर को नगर आयुक्त सभी…
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। लोकसभा ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच सोमवार को तीन विधेयक- संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2021 सीमित देयता भागीदारी (संशोधन) विधेयक, 2021 और डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित कर दिए। मानसून सत्र के सोमवार से अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही सरकार ने वित्त मंत्रालय से संबंधित चार विधेयकों को राज्यसभा में पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया। इससे पहले राज्यसभा दोपहर दो बजे तक और लोकसभा 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा…
नयी दिल्ली : पेगासस, किसान और अन्य मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामें के बीच लोकसभा में 127वां संविधान संशोधन विधेयक पास हो गया है. कई विपक्षी दलों ने इस बिल का समर्थन किया. इस बिल के राज्यसभा में भी पारित होने से ओबीसी वर्ग को बड़ा फायदा मिलेगा. केंद्र सरकार के इस विधेयक में राज्यों को ओबीसी सूची बनाने का अधिकार दिया गया है. इससे जाट, मराठा, लिंगायत आदि के लिए आरक्षण का रास्ता साफ होगा. जानकारों का मानना है कि इस विधेयक को संसद में पास कराने में कोई खासा परेशानी नहीं होगी.…
चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम में प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई को एक बडा झटका लगा है। संगठन का एक सदस्य हथियार के साथ पकडा गया है। यह गिरफ्तारी चक्रधरपुर अनुमंडल इलाके के बंदगांव से हुइ है। इस इलाके में पीएलएफआई की सक्रियता है। यहां पुलिस से कइ बार उग्रवादियों का आमना-सामना हो चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी प्रतिबंधित पीएलएफआई के एरिया कमांडर लाका पाहन दस्ते की बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटवा के जंगल में सक्रियता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए बंदगांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान बंदगांव…
गिरिडीह: साइबर अपराधियों को सिम बेचने वाले आरोपित को गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने कोलकाता से पकड़ा है। आरोपित संजय कुमार दास कोलकाता के दक्षिण 24 परगना जिले के कैङ्क्षनग थाना क्षेत्र के दिघीपार मोहल्ले का में संजय स्टोर का संचालन करता था। अपराधियों को 500 रुपये में यह सिम बेचता था। उसके पास से दो सिम लगा मोबाइल, छह सिम व आधार कार्ड मिला है। फर्जी सिम बेचने के मामले की पुलिस ने की कार्रवाई साइबर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि 18 जून को महेशमुंडा के मंटू मंडल समेत 11 अपराधियों को जोकटियाबाद से पकड़ा…
रांची: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन हो गया है. 1978 हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल भेंगरा रांची का गुरुनानक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन से झारखंड सहित पूरे देशभर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर है. पिछले 3 दिनों से गोपाल अस्पताल में भर्ती थे. उनका इलाज डॉक्टर कर रहे विजय राज ने बताया कि उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था और एक किडनी खराब थी. जब गोपाल भेंगरा बीमार थे तब उनकी खबर लेने वाला कोई नहीं था. इस वजह से उन्होंने सरकार से मदद की गुहार…
धनबाद: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत के मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दाैरान सीबीआइ की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट साैंपी गई। इस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्ना ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रत्येक सप्ताह मामले का मॉनीटर करने का आग्रह किया है। सीबीआइ की ओर से दाखिल की गई सील बंद रिपोर्ट पर चीफ जस्टिस ने कहा कि इसमें तो कुछ भी नहीं है। इसमें न तो आरोपितों की मंशा का जिक्र है और न ही कारण बताया गया है। सीबीआइ की…
