Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: सीबीआइ ने धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत की जांच तेज कर दी है। सीबीआइ की नई दिल्ली से सीएफएसएल की एक टीम धनबाद पहुंच गई है। शनिवार को घटनास्थल का दाैरा किया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए काफी देर तक कवायद की। इस दाैरान पूरे इलाके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन किया गया। उत्तम आनंद की माैत को हत्या बताया जा रहा है। जांच को खुद सुप्रीट कोर्ट और झारखंड हाई कोर्ट मॉनिटरिंग कर रखा है। ऐसे में सीबीआइ के समक्ष सच को सामने लाने की बड़ी चुनाैती…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डाॅ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में रांची के हिनू नदी के किनारे से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने नदी की जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कहा है। अदालत ने अतिक्रमण कर व्यावसायिक भवन बनाए जाने को गलत बता कर मालिक को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम मौका दिया है। अदालत ने कहा कि भवन मालिक खुद अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए अदालत ने मकान मालिक को दो माह का समय…
कुमारडुंगी (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में इंसानियत को शर्मशार करनेवाली घटना घटी है। जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में टांगी से काटकर बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारा रिश्ते में मृतक का भतीजा लगता है। घटना शुक्रवार रात को करीब 11 बजे घटी है। हत्यारोपी सनातन बारजो ने अपने बड़े भाई रघुनाथ बारजो के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सनातन बारजो के घर के दरवाजे पर आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर जब सनातन ने घर से बाहर निकलकर देखा तो एक…
रांची: राजधानी रांची में शनिवार की दोपहर हुई जोरदार बारिश ने एक बार फिर शहर का बुरा हाल कर दिया। कई इलाकों में सड़कें तालाब बन गई। सड़कों पर चल रहे चार पहिया वाहन पानी में डूबे हुए दिख रहे थे। नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। बारिश के साथ साथ बिजली चमक रही थी। कुछ इलाकों में वज्रपात की सूचना है। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। तेज बारिश के साथ शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जरूरी काम से घर से निकले लोगों…
चतरा: सदर थाना क्षेत्र के बधार कोरचा जंगल से पुलिस ने लोडा लदा 16 चक्का ट्रक जब्त किया है. ट्रक राजस्थान का है, जिसका नंबर आरजे 09 जीए 4874 है. ट्रक पर तीन क्विंटल 32 किलो डोडा लदा हुआ था. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शुक्रवार को सदर थाना परिसर में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा को सूचना मिली थी कि कोरचा जंगल के नदी के किनारे एक ट्रक पर अवैध रूप से डोडा लोड किया जा रहा है. इसी सूचना पर टीम गठित की गयी. टीम उक्त जंगल में छापामारी की. छापामारी…
पलामू: पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के सतबरवा चट्टी के बदलाया टोला में शनिवार को तड़के अकलू भुईयां की 35 वर्षीया पत्नी दुखनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने घर के एक कमरे में सो रही थी। इसी बीच अपराधियों ने उसे कनपटी में सटाकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट…
धनबाद: SDM तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा झारखंड एकेडमिक काउंसिल के खिलाफ आंदोलनरत छात्राओं को शुक्रवार दोपहर बर्बरता पूर्वक पीटे जाने के खिलाफ कई छात्र संगठनों ने धनबाद बंद का आह्वान किया है। सिटी सेंटर के पास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा टायर जलाकर रोड को जाम कर दिया गया। मौके पर सदर पुलिस पहुंचकर टायर पर पानी डालकर आग को बुझाया। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने दुकानें भी बंद कराईं। बंद समर्थकों ने कहा कि छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पदाधिकारियों को अविलंब बर्खास्त किया जाए। इसी बीच पुलिस ने डीसी कार्यालय के सामने बंद समर्थक भाजपाइयों पर जमकर…
देवघर: साइबर क्रिमिनल हर दिन किसी न किसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. कभी बैंक अधिकारी बन कर, तो कभी अन्य तरीके से. इन दिनों KYC अपडेट और ड्रीम-11 गेम डाउनलोड कराकर साइबर क्रिमिनल लोगों को ठग रहे हैं. इसी कड़ी में साइबर थाने की पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी कर 15 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और साइबर डीएसपी नेहा बाला ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के अाधार पर करौं थाना…
भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियम जानने के बाद ही अब चेक से पेंमेंट करें। एक अगस्त से आरबीआई का नया नियम लागू हो गया है जिसे जानना आवश्यक हो गया है। अब चेक के जरिए भुगतान करने में काफी सावधानी बरतनी होगी। एक अगस्त से लागू बैंकिंग नियमों में जो बदलाव किया गया है उसमें केंद्रीय बैंक ने 24 घंटे बल्क क्लियरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। चालू माह में नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस चौबीस घंटे काम कर रहा है। भारत में राष्ट्रीय स्वचालित निपटारा व्यवस्था अब सातों दिन व चौबीस घंटे उपलब्ध है। अब फायदा…
रांची: कृषि को झारखंड सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में रखा है। यही कारण है कि खेती-बाड़ी में सहूलियत को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। किसानों को खेती के दौरान पूंजी की कमी से परेशानी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमाम किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जोड़ने का विशेष निर्देश दे रखा है। पूरे राज्य में 30 लाख किसानों का पीएम किसान योजना के तहत निबंधन हुआ था, उन सभी को केसीसी से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 13 लाख केसीसी के चालू अकाउंट हैं, जिनमें 82,421 नए किसानों को…
