Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
मुंबई: महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का कहर के चलते दो दिनों में 129 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भूस्खलन और बाढ़ के कारण रायगढ़, रत्नागिरी व सतारा में हुई इन घटनाओं में कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं, कई मकान तबाह हो चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रायगढ़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तलिए गांव का दौरा किया। तलिये गांव में भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति ने बताया कि हमारे गांव में 40 घर हैं और इस वक्त 100 लोग रह रहे हैं। गांव में कुछ भी नहीं बचा है।…
दुमका: सरैयाहाट थानाक्षेत्र स्थित मंडलडीह गांव में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया। हत्या 24 जून को की गई थी। उस समय मृतक की पत्नी ने थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। हाल ही में गांव लौटा था महिला का पति बताया जा रहा है कि महिला का पति सोनू पोद्दार गुजरात से काम करके वापस गांव लौटा था। पत्नी ने कहा कि बाहर से आये हो…
देवघर: साइबर थाने की पुलिस ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापामारी कर इनके पास से 15 मोबाइल समेत 22 सिमकार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद किया. साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर करौं थाना क्षेत्र के बदिया सहित मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लहरजोरी बड़बाद, मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना व कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान फोन-पे में कैशबैक का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया. ये जानकारी साइबर थाना द्वारा दी गयी. गिरफ्तार…
छतरपुर (पलामू): पलामू जिले की छतरपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में शनिवार लगभग 10 बजे एक अल्टो कार से 30 पेटी देशी शराब बरामद किया है। इस मामले में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है। इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा मिली गुप्त सूचना के आलोक में वाहनों की जांच की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना थी कि अल्टो कार एमएच04बीके 4837 में शराब लोड कर रामसुदवा निवासी नदीम अंसारी और सुदर्शन पासवान के द्वारा हरिहरगंज के रास्ते कालाबाजारी कर बिहार ले…
रांची: झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने धुर्वा स्थित बालालौंग गांव में अतिक्रमण हटाने पर सोमवार तक के लिए रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से अब तक की गई कार्यवाही से संबंधित दस्तावेज कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान प्रार्थी विजय कुमार के अधिवक्ता समावेश भंजदेव ने अदालत को बताया कि नगड़ी सीओ…
रांची: झारखंड में सामान्य रूप से मानसून (Monsoon 2021) सक्रिय है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 24 और 25 जुलाई को अधिक बारिश नहीं होगी. 26 जुलाई को बारिश होगी और 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई से मौसम साफ होगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शनिवार 24 जुलाई और 25 जुलाई को झारखंड में कहीं भी बहुत अधिक बारिश नहीं होगी. 26 जुलाई से राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं 27 जुलाई को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी…
रांची: टोक्यो ओलंपिक 2020 की तीरंदाजी मिश्रित युगल इवेंट में भारत को झटका लगा। तीरंदजा दीपिका कुमारी और प्रवाीण जाधव की जोड़ी मिक्स्ड टीम अवेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई है। टीम को क्वार्टर फाइनल में कोरिया के खिलाफ 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। दीपिका ने पिछले दिनों वर्ल्ड कप में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। उनसे यहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी दीपिका-प्रवीण की जोड़ी गौरतलब है कि तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में भारतीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव अच्छी शुरुआत नहीं कर सके। कोरिया की सान अन…
रांची: रांची पिछले 24 घंटे में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं पूरे झारखंड में 39 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही झारखंड में कुल 3 लाख 46 हजार 885 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब 299 एक्टिव कोरोना मरीज बचे हैं। 3 लाख 41 हजार 464 लोगों ने अब तक कोरोना को मात दी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 5122 पहुंच गई है। आज रांची शहर और आसपास यहां होगा टीकाकरण दिनांक 24 जुलाई 2021 को रांची शहरी क्षेत्र में 18 प्लस लोगों के लिए टीकाकरण केंद्रों की सूची
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 मंडुआटांड़ में शुक्रवार को नरेश यादव की मौत हो गयी. नरेश को शराब विक्रेता (Liquor businessman) ने बकाया 1200 रुपये नहीं देने पर पेड़ में बांध दिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आशंका है कि रस्सी से पेड़ में बांध दिये जाने से नरेश का दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. घटना के संबंध में मृतक की बहन संगीता देवी ने बताया कि…
साहिबगंज: साइबर अपराधियों के गढ़ जामताड़ा की पुलिस अधीक्षक रह चुकी जया राय के पिता डाक्टर एनआर राय के बैंक खाते से 5.90 लाख रुपये उड़ाने के मामले में साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि रुपये किस एकाउंट में ट्रांसफर किए गए। रुपये पेटीएम में ट्रांसफर किए गए थे। उस पेटीएम में रुपये पड़े हुए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रुपये वापस मिल जाएंगे। हालांकि अब तक पुलिस साइबर अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है। पेटीएम से निकासी पर लगाई गई रोक डाक्टर आर…
