Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से हुए हादसे में  36 लोगों की जान चली गई
    झारखण्ड

    रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से हुए हादसे में  36 लोगों की जान चली गई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रायगढ़: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। वीरवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जिला कलेक्‍टर निधि चौधरी के अनुसार रायगढ़ जिले में भूस्खलन और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 32 लोग तलाई से और सखार सुतार वाड़ी से 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से हुए हादसे में  36 लोगों की जान चली गई है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, भूस्खलन की संभावना वाले स्‍थान से लोगों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है।

    गौरतलब है कि मुंबई में बीते शनिवार हुई तेज बारिश के कारण कई स्‍थानों पर मकान गिर गए थे जिससे 30 लोगों की जान चली गई थी। शनिवार रात को शुरू हुई तेज बारिश से अगले दिन सुबह 4 बजे तक जारी रही। भारी बारिश के कारण मुंबई में 11 स्थानों पर भूस्खलन या मकान ढहने की घटनाएं हुईं। चेंबूर के न्यू भारत नगर में भूस्खलन के बाद एक दीवार ढहने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। विक्रोली में एक दोमंजिला घर गिरने से नौ लोगों की जान गई एवं भांडुप में एक दीवार गिरने से एक युवक के मारे जाने की खबर है।

    कोंकण क्षेत्र व पश्चिम महाराष्ट्र में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचायी है पूरा कोंकण जलमग्‍न हो चुका है। कोंकण का चिपलूण शहर पानी में डूब गया है। इस इलाके में 5000 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा कोस्ट गार्ड की भी मदद ली जा रही है। नौसेना को भी मदद के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वीरवार को समुद्र तट से लगे कोकण क्षेत्र, पश्चिम महाराष्ट्र का कोल्हापुर, पुणे, मुंबई के निकट कल्याण, पालघर व नासिक आदि क्षेत्रों में भयंकर बारिश हुई।

    कोकण के चिपलूण में वाशिष्ठ नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई इलाकों में घरों की पहली मंजिल तक डूब गई है। बाढ़ की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि चिपलूण के बस अड्डे पर खड़ी राज्य परिवहन की बसें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई थी उनकी सिर्फ छत ही नजर आ रही थी। कई कारें व हल्के वाहन वाशिष्ठ नदी के बहाव की दिशा में बहती दिखाई दे रही थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या

    October 24, 2026

    झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.