Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : राजधानी में तैनात टाइगर मोबाइल तथा बाइक दस्ता के जवानों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वे 24 हॉट स्पॉट पर संदिग्धों पर नजर रखेंगे. साथ ही विभिन्न मुहल्ला में किरायेदारों का भी वेरिफिकेशन भी करेंगे. सिटी एसपी ने टाइगर मोबाइल व बाइक दस्ता के जवानों के कार्यों की समीक्षा करने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी है. राजधानी में वर्तमान में टाइगर मोबाइल व बाइक के 63 दस्ते हैं. सिटी एसपी ने माना है कि जिस प्रकार गांव में चौकीदार की भूमिका अहम होती है, उसी प्रकार अपराध पर अंकुश लगाने में टाइगर मोबाइल की भूमिका अहम है.…
रांची: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र की तीन लड़कियों को उत्तर प्रदेश से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया। इनमें एक बालिग व दो नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 19, दूसरे की 16 व तीसरी लड़की की उम्र 13 वर्ष है। रेस्क्यू करने वाली टीम ने बताया कि इन लड़कियों में एक लड़की के साथ यूपी ले जाने से पूर्व कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू में दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में ईएफआइ संस्था की कुमुदिनी और अर्पणा बाड़ा ने बताया कि तीनों लड़कियों को काफी मशक्कत के बाद उत्तर प्रदेश के बेनीपुर मनकापुर जिला गोंडा के एक ईंट-भटा से रेस्क्यू कर…
धनबाद : गोविंदपुर नावाटांड़ के पास बुधवार की शाम पुत्री की गला रेतकर हत्या करने के बाद हत्यारा पिता अंदर ग्राउंड हो गया है। पुलिस बुधवार की शाम से ही उसे ढूंढ रही है लेकिन वह झरिया आपने आवाज छोड़कर फरार हो चुका है। आरोपित को ढूंढने के लिए पुलिस की 2 टीम गठित हुई है। बुधवार की रात से ही पुलिस उसके संभावित ठिकानों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। गोविंदपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक हत्या सुनियोजित ढंग से की गई है। लड़की के पिता को जरा भी इसका मलाल नहीं है। यही वजह है कि व…
कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र के पूतोडीह में गुरुवार की सुबह विवाहिता महिला का हत्या का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की सुबह वरुण यादव की 23 वर्षीय पत्नी कविता देवी को मारकर घर में शव को छोड़कर घरवाले घर के मुख्य द्वार में ताला लगाकर फरार हो गए। इधर, इसकी सूचना धीरे-धीरे गांववालों को मिली तो उनके घर के पास काफी संख्या में लोग जुट गए। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सतगावां थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर सतगावां पुलिस व डोमचांच अंचल के इंस्पेक्टर निरंजन उरांव,एसआइ पंचम तिग्गा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर…
रांची: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का बयान हैरान करने वाला है। केंद्र सरकार को मानना चाहिए कि ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हुई है। सरकार सदन को गुमराह कर रही हैं। राज्य सरकार ने क्या रिपोर्ट दी है यह अलग बात है, लेकिन लोगों को पता है कि ऑक्सीजन की कमी से वे जूझते रहे। जब आक्सीजन की कोई कमी ही नहीं थी तो उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में झारखंड के बोकारो से आक्सीजन के टैंकर क्यों मंगाए गए? मालगाड़ी में टैंकर लादकर ऑक्सीजन ले जाया गया। क्या सिर्फ ट्रांसपोर्टिंग…
रांची: रांची एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन में आग लग गयी। एयरपोर्ट डीसी का चेंबर जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। एयरपोर्ट के ही एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बस जो फाइलें टेबल पर सामने में रखी हुई थी वही जलीं हैं। वह फाइलें उतनी महत्वपूर्ण नहीं बताई जा रही है। शार्ट सर्किट से आग बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आगलगी की घटना हुई है। अधिकारी ने बताया कि 10 मिनट…
मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पांकी रोड स्थित मइयां बाबू अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक प्रसूता महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। स्वजन अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगी निवासी रमेश कुमार चौधरी की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को ही रात करीब 11 बजे सिजेरियन आपरेशन के बाद विनीता का प्रसव हुआ। उसने एक बच्ची को जन्म दिया…
रांची: रांची में एक बार रेल टिकट की कालाबाजारी का धंधा चल रहा है। इसका खुलासा रांची स्टेशन के निकट एक प्रतिष्ठान से एक आरोपी की गिरफ्तारी से हुआ है। रांची रेल मंडल के रांची पोस्ट की आरपीएफ टीम और सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड स्थित सुकुमार टूर एंड ट्रैवल नामक दुकान पर छापेमारी की। रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने पर दुकान के संचालक सुकुमार डांग को गिरफ्तार किया गया। सर्वप्रथम टीम ने सुकुमार डांग के स्वामित्व वाली दुकान में छापेमारी कर तलाशी ली। जहां दुकान के पीसी को खंगाला गया और 3738 रुपये मूल्य…
तोपचांची: टुंडी में आतंक मचाने के बाद 22 हाथियों का झुंड सोमवार की देर रात तोपचांची प्रखंड के पहाड़ के तलहटी पर बसे गणेशपुर गांव पहुच गया जिसके कारण ग्रामीण रात भर भयभीत रहे । हालांकि हाथियों के झुंड ने यहां ज्यादा नुकसान नही पहुचाया केवल गांव के श्यामडीह टोला के किसान रेवतलाल महतो के मकई की फसल तथा उनके घर को हल्का सा छति पहुचाया है । लेकिन उसके बावजूद गांव में हाथियों के आने से ग्रामीण रात भर दहसत में रहे । ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड में 22 हाथी थे जिसमें 4 बच्चे हाथी थे…
कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र में एक साथ 4 शव मिले हैं। मृतकों में महिला और उसके 3 बच्चे हैं। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि चारों रविवार की शाम से ही लापता थे। महिला और उसके तीन बच्चों का शव गांव के बंद पड़े पत्थर खदान से बरामद हुआ है। खदान में भरे पानी से मिला शव मृतका महिला का नाम गुड़िया देवी है। जिस खदान से चारों शव बरामद हुआ है वहां से स्थानीय किसान मोटर पंप लगाकर पटवन कर रहे थे।…
