Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिल का छह फीसदी देना होगा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, जानें नये नियम
    झारखण्ड

    झारखंड के घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिल का छह फीसदी देना होगा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, जानें नये नियम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 10, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड में घरेलू उपभोक्ताओं को अब कुल बिल का छह प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में देना होगा. वहीं, 33 केवी से अधिक लोड का बिजली इस्तेमाल कर रहे औद्योगिक उपभोक्ताओं को 15 पैसे प्रति यूनिट की दर से हरित ऊर्जा सेस (ग्रीन एनर्जी सेस) लगेगा. इससे संबंधित गजट अधिसूचना जारी कर दी गयी है. गौरतलब है कि पूर्व में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की दर दर 0.35 पैसे से लेकर 0.95 पैसे प्रति यूनिट थी. अब इसे प्रतिशत में कर दिया गया है.

    यानी कि अगर किसी का बिजली बिल 100 रुपये आता है, तो उसे इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समेत कुल 106 रुपये का भुगतान करना होगा. छह प्रतिशत की दर घरेलू, गैर घरेलू, एलटी, घरेलू एचटी, अस्थायी आपूर्ति, विज्ञापन, धार्मिक स्थान, प्रार्थना कक्ष के लिए निर्धारित की गयी

    वहीं औद्योगिक एचटी, खनन व वाणिज्यिक एचटी उपभोक्ताओं जिनका लोड 10 एमवीए तक है, उन्हें आठ प्रतिशत और जिनका 10 एमवीए से अधिक है, उन्हें 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी देनी होगी. वहीं, सिंचाई एवं कृषि को कर मुक्त रखा गया है.

    क्या है ग्रीन एनर्जी सेस

    33 केवी या उससे अधिक वोल्टेज का इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं, कैप्टिव ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों पर भी 15 पैसे प्रति यूनिट की दर से ग्रीन एनर्जी सेस लगाया गया है. यह झारखंड में पहली बार लगाया गया है. अधिसूचना में यह भी लिखा गया है कि यदि कोई ग्रीन एनर्जी सेस के भुगतान में विलंब करता है, तो दो प्रतिशत की दर से जुर्माना भी लगाया जायेगा. इसके लिए सरकार हरित ऊर्जा निधि की स्थापना करेगी. इस निधि का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने व राज्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए होगा.

    15 लाख बकायेदारों की कटेगी बिजली

    बिजली के 15 लाख बकायेदार चिह्नित किये गये हैं. इनमें घरेलू से लेकर औद्योगिक उपभोक्ता तक शामिल हैं. अब उनकी बिजली काटी जायेगी. जेबीवीएनएल के निदेशक अॉपरेशन केके वर्मा ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई उपभोक्ता हैं, जो बिल नहीं दे रहे हैं. इनमें कई औद्योगिक उपभोक्ता भी हैं, जिनका बकाया है. बिजली बिल वसूली और डिस्कनेक्शन के लिए राज्यभर में 20 टीम बनायी गयी है. पहले उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की सलाह दी जायेगी. जमा नहीं करने की स्थिति में ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली काटी जायेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.