घाटशिला थाना क्षेत्र के कापागोडा गांव के पास NH-18 पर सड़क पर खड़े टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने जाेरदार टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का टायर बदल रहा खलासी और ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात की है। टायर पंचर होने के कारण टैंकर सड़क पर खड़ा था। जबकि ट्रक ड्राइवर अपने घर जा रहा था। उसका घर घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर था।
इधर, टक्कर की आवाज सुन सड़क किनारे मौजूद होटल व ढाबा के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान भिखारी दास (27) के रूप में की गई। जबकि मृत टैंकर खलासी की पहचान नहीं हो सकी है। वो टैंकर के पंचर टायर को बदल रहा था और इसी दौरान यह घटना हुई। हादसे में भिखारी दास ट्रक के केबिन में बुरी तरह से फंस गया था।

