रांची के अरगोड़ा इलाके से आर्म्स सप्लायर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए आरोपित का नाम अरशद आलम है। वह मदरसा गली का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार करने पुलिस की टीम सादे लिबास में आर्म्स खरीदार बनकर गई और उसे दबोच लिया। उसके पास से बरामद हथियार 7.65 बोर की सेमीऑटोमेटिक पिस्टल है। जिसे उसने अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था।
पुलिस को सूचना मिली कि अरशद अपने घर में अलग-अलग हथियार मंगवाता है और उसकी खरीद-बिक्री करता है। वह हथियार मंगवाने के बाद ग्राहक ढूंढ रहा था। इसबीच वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छापेमारी टीम में अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार, सबइंस्पेक्टर रवि कुमार, रोहित चौहान, सतीश बर्णवाल, एएसआई आशीष रंजन सहित अन्य शामिल थे।

