Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पटना: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े फायरिंग और बवाल मामले में सोमवार का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस मामले में संस्थान के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की ओर से अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका दाखिल किए जाने की संभावना है। वहीं, मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी अदालत में सुनवाई हो सकती है। ऐसे में पूरे राज्य की निगाहें पटना सिविल कोर्ट की कार्रवाई और पुलिस के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से यह मामला बिहार की…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख जल स्रोतों में शामिल कांके डैम को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम (RMC) ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम ने डैम के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जल गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत डैम में फैली जलकुंभी, गाद और अन्य अवांछित पदार्थों की सफाई अत्याधुनिक मशीनों की मदद से की जा रही है। नगर आयुक्त के हालिया निरीक्षण के बाद जारी निर्देशों के तहत निगम की विभिन्न शाखाएं समन्वित रूप से काम कर रही हैं। अधिकारियों का मानना…
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की सफलता की कहानी केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उसके परिवार के त्याग, समर्पण और वर्षों की मेहनत की भी है। वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि बेटे का हालिया प्रदर्शन देखकर मुझे आशा थी कि वो एक दिन देश के लिए खेलेगा। इतनी जल्दी टीम में आएगा, ये नहीं सोचा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को जैसे ही खबर मिली कि वैभव का चयन भारतीय टीम में हो गया है, उसकी मां पूजाघर में भगवान को धन्यवाद करने बैठ गई। बेटे ने काफी परिश्रम किया वैभव के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का गवाह…
पेंड्रा के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की लूट एवं हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जीपीएम पुलिस, जिला साइबर सेल जीपीएम एवं रेंज साइबर थाना की संयुक्त टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. व्यापारी मर्डर केस में अब तक 3 गिरफ्तार व्यापारी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी का नाम राहुल उर्फ मनीष मंडल है. उम्र 30 वर्ष और बिहार के बांका जिले का का रहने वाला है. आरोपी को झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह से गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-22/2023) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में तैयार की गई संशोधित Answer Key के आधार पर परीक्षा का संशोधित परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है। आयोग के अनुसार, S.L.P. (Civil) No.-21079/2025 एवं अन्य संबंधित वादों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 9 फरवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत 10 मार्च 2024 को आयोजित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का…
