Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पूर्व तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं, जो आगे चलकर एक नई पार्टी का रूप लेगा। सोशल मीडिया एक्स के जरिए जनता को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन और एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है। राजनीतिक लक्ष्य पर क्या बोले अन्नामलाई? उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक लक्ष्य अब पहले से बड़े हो गए हैं और उन्हें अधिक लोगों को साथ…
पटना: बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। लोकभवन से जारी निर्देश के बाद राज्य के कई विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PAT) की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। अब पीएचडी कार्यक्रमों में नामांकन यूजीसी नेट (UGC-NET), जेआरएफ (JRF) और अन्य निर्धारित पात्रता स्कोर के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, जिन विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा पूरी हो चुकी है और नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है, वहां के छात्रों पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा। पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पहले ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो…
रांची: झारखंड में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा। राज्यभर में बस किराए में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। झारखंड बस ऑनर्स एसोसिएशन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में यह फैसला लिया है। नई दरें लागू होने के बाद लंबी दूरी के यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। बस संचालकों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के कारण बसों के संचालन की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया था। हालांकि इस फैसले से आम यात्रियों में नाराजगी देखी…
रामगढ़: सीसीएल की सयाल कोलियरी में 9 जून को होने वाली 10 हजार टन कोयले की बीडिंग को लेकर कोयला कारोबारियों के बीच उत्सुकता और हलचल तेज हो गई है। इस बार सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोयले की बोली किस कीमत पर खुलेगी और क्या नए कारोबारी इस प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। कोयला कारोबार में पिछले कुछ समय से कथित सिंडिकेट और सीमित कंपनियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में आगामी बीडिंग को कोयला क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए खिलाड़ियों की एंट्री पर बना संशय…
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात उनके नाम की घोषणा की। प्रणव झा के उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट पर महागठबंधन का प्रत्याशी तय हो गया है। अब दूसरी सीट के लिए झामुमो अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगा। माना जा रहा है कि झामुमो शुक्रवार को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकता है। भागलपुर से बोकारो तक रहा गहरा जुड़ाव प्रणव झा मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव…
Ranchi: राजधानी रांची से लापता होनेवाले बच्चों की लिस्ट में दो और बच्चों का नाम आ गया है. दरअसल धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 शालीमार बाजार से जुड़वां भाई करण और अर्जुन लापता हैं. दोनों बच्चे शालीमार बाजार के स्थित शौचालय के पास से 1 जून से लापता हैं. दोनों लापता बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिवार वाले लगातार इन्हें खोजने का प्रयास कर रहे हैं. मगर आज पूरे 3 दिन बात भी इनका कुछ पता नहीं चल पाया. स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार अलग-अलग इलाकों में इन दोनों बच्चों की खोजबीन जारी है.…
बोकारो-रांची रेलखंड पर राधानगर आउटर सिग्नल के समीप बुधवार की देर रात तीन युवकों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से तीनों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है। एक शव की हो सकी है पहचान मृतकों में से एक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप…
