Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बोकारो में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक के पास मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी
    Breaking News

    बोकारो में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक के पास मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी

    AdminBy AdminJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बोकारो-रांची रेलखंड पर राधानगर आउटर सिग्नल के समीप बुधवार की देर रात तीन युवकों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से तीनों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

    सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है।

    एक शव की हो सकी है पहचान

    मृतकों में से एक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है। वह गोमिया प्रखंड के मड़वाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का पुत्र बताया गया है।

    दूसरे युवक का नाम दीपक सोरेन बताया जा रहा है, जबकि तीसरे युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के समीप एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है।

    अलग-अलग स्थानों पर मिले शव

    शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े थे। एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर, दूसरा ट्रैक के किनारे तथा तीसरा कुछ दूरी पर मिला। एक युवक के सिर में गंभीर चोट थी, दूसरे की कलाई कटी हुई थी, जबकि तीसरे युवक के शरीर पर बाहरी चोट कम होने के बावजूद अंदरूनी चोट की आशंका जताई जा रही है।

    स्थानीय लोगों का अनुमान है कि तीनों युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर स्वजनों का इंतजार कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.