Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड में झारखंड ने एक बेटी को खो दिया. इस हादसे में बोकारो जिले के जैनामोड़ निवासी सुरभि कुमारी (26 वर्षीय) की मौत हो गई. सुरभि स्थानीय व्यवसायी एवं विकास आटा चक्की के संचालक रमेश प्रसाद बरनवाल की बेटी थी. परिजनों के अनुसार, सुरभि ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी. बेहतर अवसरों की तलाश में वह टाटा समूह की एक कंपनी में इंटरव्यू देने दिल्ली गई थी. राजधानी पहुंचने के बाद उन्होंने रात अपनी बड़ी बहन के घर बिताई…
रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू खटंगा पोस्ट सुगनु निवासी अनीश कुमार भारती के आवास से ₹15000 नगद और लगभग 25 लाख रुपए के गहने की चोरी हो गई है। पीड़ित परिवार नेपाल यात्रा पर गया हुआ था नेपाल यात्रा से लौट के बाद देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था।
झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण का दिखेगा पूरे झारखंड में दिखाई देने लगा है। जिसमें कारण झारखंड समेत रांची में अलगे पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 7 जून तक आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम लगातार करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची समेत निकटवर्ती मध्य झारखंड में आंशिक बादल रिकॉर्ड किए गए…
कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हिंसक झड़प में बुधवार देररात कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बेटी सोनिका कुमारी, मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. नीरा यादव गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को जल्द ही चाईबासा मंडल कारा शिफ्ट किया जाएगा। जेल आईजी के निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, रिया सिन्हा को चाईबासा जेल भेजने संबंधी निर्देश जेल प्रशासन को मिल चुके हैं। जेल मैनुअल के तहत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द ही उन्हें स्थानांतरित किया जाएगा। आरोपों के बाद चर्चा में आई थीं रिया हाल के दिनों में रिया…
Ranchi : रिम्स 2 जमीन को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर से विरोध दर्ज किया. दरअसल, बीती रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नगड़ी स्थित रिम्स 2 का भूमि पूजन करेंगे. इसी को लेकर बुधवार को भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी जमीन को बचाने पहुंच गए और झंडा गाड़कर विरोध जताया. ग्रामीण लगातार मांग कर रहे है कि रिम्स 2 का निर्माण कहीं और किया जायें. क्योंकि जो जमीन चिह्नित की गई है वो उपजाऊ जमीन है.
पटना: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर में खान सर के कोचिंग संस्थान से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कोचिंग परिसर में तोड़फोड़, मारपीट और कथित फायरिंग की घटना के बाद बुधवार सुबह छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में छात्र एक कोचिंग संस्थान के बाहर जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के जवानों को भी मौके पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और…
धनबाद: जिले में वर्षों से बंद पड़े बीसीसीएल (BCCL) के रोप-वे और परित्यक्त लोहे के ढांचों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त के निर्देश के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर और अनुपयोगी संरचनाओं को चरणबद्ध तरीके से हटाने का अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन का मानना है कि इससे सुरक्षा संबंधी खतरों को कम करने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। जामाडोबा में शुरू हुई कार्रवाई इसी कड़ी में बुधवार को झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र स्थित जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में बंद पड़े रोप-वे के लोहे के ढांचों को काटकर…
