Author: Admin

विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शामिल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार बिहार के गया निवासी शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खास बात यह है कि शुभम कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे और उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए हैं। JEE Main 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभम कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन सफलता की कुंजी है। उनके साथ कोटा के…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित विकास मार्ग पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर कार्यालय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, उन्हें विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते…

Read More

NEET-UG Re-Test : नीट-यूजी परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है. इस साल होने वाली नीट-यूजी की री-टेस्ट परीक्षा पुराने ‘पेन-पेपर मोड’ (ओएमआर शीट) से ही आयोजित की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें परीक्षा को तुरंत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन कराने की मांग की गई थी. अगले साल से बदल सकता है पैटर्न हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कोर्ट में हलफनामा देकर साफ किया है कि वह अगले साल से नीट परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड मॉडल पर ले जाने की पूरी तैयारी कर…

Read More

रांचीः झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने के लिए दोनों गठबंधन में विचार-विमर्श का सिलसिला जारी है। इस बीच झारखंड भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से तीन संभावित नामों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है। जबकि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन में भी अभी तक सीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हो पाया है। झारखंड बीजेपी के 4 बड़े नेता दिल्ली पहुंचे नयी दिल्ली में रविवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस हाईप्रोफाइल बैठक के पहले झारखंड…

Read More

रांची में स्थित रिम्स (RIMS) के सर्जरी पीजी फर्स्ट ईयर के 32 वर्षीय छात्र डॉ. सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं. उसका शव कटहल मोड़ स्थित एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं. सानु स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक हिमांशु शेखर के पुत्र बताए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया हैं. जानकारी के अनुसार, सानु मूल रूप से नगड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाला था. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं.

Read More

गुमला: झारखंड के गुमला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घटा इलाके में एक 16 वर्षीय छात्रा का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सुबह बगीचे में मिला शव जानकारी के अनुसार सुशांति कुमारी कक्षा आठ की छात्रा थी। घटना से एक दिन पहले…

Read More