Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना के सीमा स्थित लेबड़ा जमुआ में मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़के लोग, पुलिस के साथ झड़प, पथराव में कई पुलिस कर्मी हुए चोटिल। वरीय अधिकारियों ने भीड़ को शांत करवाया।
राजधानी में अपराधी दिन-ब-दिन बेखौफ होते जा रहे हैं. पहले पुंदाग स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती की घटना हुई. वहीं बीती देर रात रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन अपराधी बाइक और कार से पहुंचे और हथियार के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर नकदी लूट कर फरार हो गए. पहली घटना में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली, जबकि दूसरे पेट्रोल पंप से लगभग दो हजार रुपये लेकर भाग…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। विशेष निगरानी इकाई ने शिवहर के DDC यानी उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई है और अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। क्या है पूरा मामला निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत DDC बृजेश कुमार पर कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने सेवा काल…
झारखंड के सभी 49 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में कमजोर श्रमिकों की क्षेत्र-आधारित पहचान और गणना की जाएगी। इसके बाद चिन्हित परिवारों का विस्तृत सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन होगा। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। नगर विकास और आवास विभाग द्वारा इस योजना को केंद्र की दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत पूरा किया जाएगा। इस योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा रोजगार सृजन है। दरअसल, नगर विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी राज्य वार्षिक योजना का खाका तैयार कर लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले कमजोर व्यवसायिक समूहों…
रांची: हर वर्ष 24 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है. यह दिन जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कोच द्वारा टीबी के जीवाणु की खोज की याद में मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व तपेदिक दिवस का थीम ‘Yes! We Can End TB–Led by Bharat, Powered by Janbhagidari’ रखा गया है. इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन को तेज करना है. टीबी उन्मूलन कार्यक्रम झारखंड के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के साथ-साथ झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Elimination Programme) चलाया जा रहा है,…
आंधी-बारिश का दौर समाप्त होने के बाद भी बादलों की आवाजाही जारी है। कई दिनों तक आंधी, गर्जन, बारिश और ओला वृष्टि के कारण तापमान में ठंडक बरकरार है। झारखंड के धनबाद (Dhanbad), बोकारो (bokaro), गिरीडीह (Giridih) और जामताड़ा (Jamtara) समेत कई जिलों में अगले दो-तीन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 27 और 28 मार्च को गर्जन-वज्रपात के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 29 को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग Ranchi के अनुसार, लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताह मौसम रंग…
