Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में केंद्र सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है. अब योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या घटा दी गई है. पहले जहां लाभार्थियों को सालभर में ज्यादा सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते थे, वहीं अब यह संख्या घटाकर सिर्फ 4 कर दी गई है. सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों की वास्तविक खपत और सरकारी खर्च को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. 9 की जगह अब मिलेंगे सिर्फ 4 सिलेंडर बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध…
रांची: झारखंड सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और खुश करने वाली खबर है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है। ये होगा फायदा कितनी हुई बढ़ोतरी: राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते की दर को 58% से बढ़ाकर 60% करने का निर्णय लिया है। कब से लागू होगा: यह बढ़ोतरी 01 जनवरी 2026 के प्रभाव से लागू मानी जाएगी। किन्हें मिलेगा लाभ: सातवें…
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से टुंडी पहाड़ क्षेत्र में 35 हाथियों का एक बड़ा झुंड डेरा डाले हुए है। भोजन और पानी की तलाश में यह झुंड लगातार आबादी वाले इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और भय दोनों बढ़ गए हैं। मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने पर्वतपुर और बसहा गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दो ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए और घरों में रखा अनाज भी हाथियों ने खा लिया। घटना के…
पटना के चर्चित शिक्षाविद और खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैसल खान उर्फ खान सर को फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद फिलहाल पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले की केस डायरी तलब की और अगली सुनवाई तक खान सर को अंतरिम राहत प्रदान की। वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत…
Jharkhand T-20 league- झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर झारखंड टी-20 लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 10 जून से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में होगा। इस लीग को खास बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धौनी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 📍 कहां होगा आयोजन? यह टूर्नामेंट रांची स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो देश के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। 👉 इस…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह में दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी है. यहां एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की जान ले ली है. तीनों को धारदार हथियार से काटा गया है. घटना सोमवार की सुबह की है. मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे. जहां बेटियों की जान लेने वाले मुफ्फसिल थाना इलाके के तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि की है. रात भर हंगामा और सुबह हत्या बताया जा रहा है कि नंदू यादव ने जिन…
देवघर: झारखंड के देवघर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पदभार संभालने के बाद जिले में ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जसीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को 12.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों…
झारखंड के मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। दिन के दौरान गरज-चमक वाले बादलों के विकसित होने की संभावना है। मौसम विभाग के Jharkhand Weather Forecast के अनुसार, कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी रांची के अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है। सतर्क रहने की अपील मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को सतर्क रहने…
