Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Dhanbad : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 10 जून से झारखंड समेत पूरे देश में नदियों से बालू के खनन पर रोक लगाई है. इसके बावजूद धनबाद में बालू का अवैध खनन और परिवहन का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है. जिला खनन विभाग ने गुरुवार को शहर और नदी घाट क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 400 सीएफटी अवैध बालू से लदे दो मिनी 407 ट्रकों को जब्त किया है. बता दें कि एनजीटी के प्रतिबंध के बाद जिला खनन विभाग ने शहर में निगरानी और छापेमारी अभियान तेज कर दी है. इसी कड़ी में खनन विभाग की…
रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि मुख्यमंत्री का यह दौरा पहले से निर्धारित कार्यक्रम का हिस्सा बताया जा रहा है। गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं प्रशासक हिस्सा लेंगे। राज्यसभा चुनाव के बीच दिल्ली दौरे पर नजर झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस…
भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में 10 जून 2026 का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का करीब छह दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 10 जून 2026 को पीएम मोदी ने लगातार प्रधानमंत्री के पद पर 4,399 दिन पूरे कर लिए. जबकि जवाहरलाल नेहरू का लगातार कार्यकाल 4,398 दिनों का था. भारत के प्रधानमंत्रियों के इतिहास और उनके योगदान को संजोने वाले Pradhanmantri Sangrahalaya के रिकॉर्ड्स में यह एक बेहद ऐतिहासिक और अभूतपूर्व…
झारखंड में लंबे समय से लंबित सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता अब साफ हो गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए सूचना आयुक्तों के पैनल को अपनी मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही राज्य सूचना आयोग में नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. राज्य सरकार की ओर से अनुमोदन के लिए भेजे गए चारों नामों को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. स्वीकृत पैनल में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के नाम शामिल हैं. इन सभी नामों पर सहमति…
रांची: झारखंड में आज से बालू खनन और बालू उठाव पर पूरी तरह रोक लागू हो गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के तहत राज्य की सभी नदियों से बालू खनन, भंडारण और परिवहन पर 15 अक्टूबर तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान राज्य के सभी 444 बालू घाट बंद रहेंगे और किसी भी नदी घाट से बालू निकालने या उसके परिवहन की अनुमति नहीं होगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी मॉनसून सीजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण और नदियों के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लागू किया गया है। राज्य सरकार और…
श्रीनगर/बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले स्थित उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट कमलकोट क्षेत्र में सेना के एक शिविर में मंगलवार को हुए आकस्मिक ग्रेनेड विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना किसी आतंकी हमले या सीमा पार से हुई गोलीबारी का परिणाम नहीं, बल्कि सैन्य उपकरणों के नियमित हस्तांतरण के दौरान हुआ एक दुर्घटनावश विस्फोट था। इस हादसे ने न केवल सेना बल्कि पूरे देश को शोक में डाल दिया है। दोनों जवानों को गंभीर अवस्था में सेना के अस्पताल पहुंचाया गया…
