Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»NGT बैन बेअसर! धनबाद में खुलेआम चल रहा बालू का अवैध खनन, दो वाहन जब्त
    Breaking News

    NGT बैन बेअसर! धनबाद में खुलेआम चल रहा बालू का अवैध खनन, दो वाहन जब्त

    AdminBy AdminJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Dhanbad : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 10 जून से झारखंड समेत पूरे देश में नदियों से बालू के खनन पर रोक लगाई है. इसके बावजूद धनबाद में बालू का अवैध खनन और परिवहन का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है. जिला खनन विभाग ने गुरुवार को शहर और नदी घाट क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 400 सीएफटी अवैध बालू से लदे दो मिनी 407 ट्रकों को जब्त किया है.

    बता दें कि एनजीटी के प्रतिबंध के बाद जिला खनन विभाग ने शहर में निगरानी और छापेमारी अभियान तेज कर दी है. इसी कड़ी में खनन विभाग की टीम माइनिंग इंस्पेक्टर श्याम नंदन सिंह और ब्रह्मदेव यादव के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ निरीक्षण पर निकली थी. इस दौरान बरटांड़ बस स्टैंड के समीप घेपा रोड पर बालू लदे दो मिनी ट्रकों की जांच की गई.जांच के दौरान वाहन चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और परिवहन चालान प्रस्तुत करने को कहा गया. लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखाया जा सका. इसके बाद विभाग ने जेएच 10 एटी 8754 और जेएच 10 बीजे 7449 नंबर के दोनों वाहनों को जब्त कर धनबाद थाना के सुपुर्द कर दिया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    खनन विभाग के अनुसार, जब्त किया गया बालू निरसा पूर्वी टुंडी के बेचरा घाट समेत विभिन्न क्षेत्रों से लाकर शहर में बेचा जा रहा था. विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से बालू की आपूर्ति की जा रही है, जिसके बाद निगरानी बढ़ाकर यह कार्रवाई की गई.

    तेलमच्चो घाट पर दिनदहाड़े चल रहा था बालू उठाव
    शहर में कार्रवाई के बाद खनन विभाग की टीम तेलमच्ची स्थित दामोदर नदी बालू घाट पहुंची. वहां टीम ने पाया कि प्रतिबंध के बावजूद ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी से बालू निकालकर लोड किया जा रहा था. अधिकारियों के पहुंचते ही अवैध खनन में लगे लोग ट्रैक्टरों की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए.

    इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि NGT प्रतिबंध लागू होने के बावजूद नदी घाटों पर खुलेआम अवैध खनन कैसे जारी है. दिनदहाड़े हो रहे इस कारोबार से यह भी स्पष्ट होता है कि अवैध धंधेबाजों में कार्रवाई का भय कम नजर आ रहा है.

    शहर में सक्रिय हैं बालू माफिया
    सूत्रों के अनुसार, धनबाद के हीरापुर, गोल बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में बालू माफिया धड़ल्ले से अवैध बालू की सप्लाई कर रहे हैं. इसके लिए हाईवा, मिनी ट्रक और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. रात ओर तड़के सुबह बड़ी मात्रा में बालू शहर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है.

    बालू की बढ़ी कीमतों ने बढ़ाया अवैध कारोबार
    हाल के दिनों में बालू की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जानकारों के अनुसार, घाट क्षेत्रों में करीब दो हजार रुपये में मिलने वाला एक वाहन बालू शहर पहुंचते पहुंचते पांच से छह हजार रुपये तक में बिक रहा है. इसी वजह से अवैध बालू कारोबार करने वालों के लिए यह अत्यधिक मुनाफे का धंधा बन गया है.

    15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उत्खनन पर रोक
    खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जलीय जीवों, नदी पारिस्थितिकी तंत्र और पुल पुलियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हर वर्ष मानसून अवधि के दौरान नदियों से बालू खनन पर रोक लगाई जाती है. सुप्रीम कोर्ट और NGT के निर्देशों के अनुरूप 10 जून से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में नदियों से बालू निकासी प्रतिबंधित रहेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.