Author: Admin

पश्चिम बंगाल की राजनीति शनिवार को पूरी तरह गरमा गई। एक तरफ कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस और केंद्रीय बलों की बड़ी टीम ने छापेमारी की, तो दूसरी तरफ नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने टीएमसी विधायक मदन मित्रा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इन दोनों घटनाओं ने राज्य की राजनीति में जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में शनिवार तड़के पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम कोलकाता के कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर…

Read More

तमाड़ (रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन माँ दिउड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति के लिए माँ भगवती से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की तथा प्रदेश में शांति, विकास और जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। माँ दिउड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख शक्ति पीठों…

Read More

रांची. झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए एसबी सिन्हा के घर से जब्त किए गए करीब 38 लाख रुपये के जेवरात लौटाने के निचली अदालत के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है. सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एसबी सिन्हा के पुत्र रवि सिन्हा समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बता दें कि यह पूरा मामला चारा घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई की छापेमारी से जुड़ा है . जांच के दौरान तत्कालीन पशुपालन विभाग के अधिकारी एस.बी. सिन्हा के ठिकानों से लाखों रुपये…

Read More

असम के जोरहाट स्थित वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान आपूर्ति सामग्री के परिवहन के लिए उपयोग किया जाता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। वहीं, हादसे के तुरंत बाद बचाव एवं राहत दलों को मौके पर भेजा गया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारतीय वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और जांच कार्य जारी है…

Read More

Patna Fire News Today: बिहार की राजधानी पटना के प्रतिष्ठित बिस्कोमान भवन में शुक्रवार को अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब इसकी 13वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम हरकत में आई और लगभग 15 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. राहत की बात यह है कि समय रहते की गई कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 45 मिनट में पाया गया आग पर काबू अग्निशमन विभाग के सीनियर कमांडेंट रितेश पांडे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि…

Read More

झारखंड सरकार राज्य में डाक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए अब एक बड़ा और सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अब केवल पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) मेडिकल छात्रों ही नहीं, बल्कि एमबीबीएस में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों से प्रवेश के समय 10 वर्ष का बांड भरवाया जाएगा। जिसमें उन्हें पीजी भी यहीं से करनी होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जा रही है, जिसे जल्द लागू किया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार सरकारी मेडिकल कालेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को लगभग 10…

Read More

SpaceX के रिकॉर्ड IPO के बाद इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को SpaceX ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए 75 अरब डॉलर जुटाए, जो अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है। इस लिस्टिंग के बाद मस्क की कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 1100 अरब डॉलर) से अधिक पहुंच जाएगी। रॉकेट, सैटेलाइट इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी SpaceX मस्क के बिजनेस साम्राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति में…

Read More

रांची/कांके: झारखंड की राजधानी रांची में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर विरोध अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। नगड़ी की उपजाऊ कृषि भूमि पर बनने वाले रिम्स-2 के खिलाफ गुरुवार को हजारों ग्रामीण, किसान, आदिवासी समाज के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सड़क पर उतर आए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नगड़ी से मुख्यमंत्री आवास तक शांति मार्च निकालने के लिए निकले, लेकिन प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोक लगाए जाने के बावजूद वे खेतों, पगडंडियों और नदी के रास्तों से होते हुए मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क तक पहुंच गए। इस दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा…

Read More