Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
कोलेबिरा(सिमडेगा)। प्रखंड क्षेत्र के अघरमा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों में लोहरदगा निवासी गुलाम मुस्तफा 58 वर्षीय, पत्नी गुलशन परवीन 55 वर्षीय तथा तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुलाम मुस्तफा अपनी बेटियों हिना परवीन और नेहा परवीन तथा उनके बच्चों के साथ लसिया गांव जा रहे थे। बताया गया कि उनकी एक बेटी का ससुराल लसिया में है, जहां…
रांची: झारखंड सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्यरत हजारों कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों और विकास योजनाओं से जुड़े लाभुकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार के मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने सभी जिलों को सामग्री मद (Material Component) के लंबित भुगतानों के निपटारे के लिए कुल 172.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। यह राशि एसएनए-स्पर्श मॉडल के माध्यम से आवंटित की गई है, जिससे लंबे समय से लंबित भुगतान को तेजी से पूरा करने की उम्मीद जगी है। सरकार के इस फैसले को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन योजनाओं के लिए…
साहिबगंज: मालदा रेल मंडल के बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस से करीब 59 लाख रुपये मूल्य के 174 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मोबाइल फोन की संख्या और उनकी कीमत को देखते हुए यह कार्रवाई हाल के दिनों में रेलवे सुरक्षा बल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, साहिबगंज जिले के राजमहल क्षेत्र में साइबर अपराधियों…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से संबंधित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने गूगल को बिहार में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने हेतु आमंत्रित किया। दोनों पक्षों ने बिहार के डिजिटल विकास को गति देने के लिए सुदृढ़ साझेदारी की दिशा में कार्य करने पर सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीसीसी नीति के अंतर्गत गूगल के लिए बिहार में बेहतरीन अवसर है। उल्लेखनीय है…
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम को सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, जमीन-जायदाद के कागजात और एक थार गाड़ी सहित कई महत्वपूर्ण सामान मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई से हाजीपुर में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीष कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के गितिलकोचा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है, जो गितिलकोचा का ही निवासी था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान हुआ विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ गितिलकोचा स्थित एक कमरे में…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज 79 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने एक्स पर इस खास पल की कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में राबड़ी देवी पति लालू प्रसाद यादव को केक खिलाते हुए दिख रही हैं। तेज प्रताप यादव ने किया भावुक पोस्ट वहीं लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपने पिता के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लालू प्रसाद…
रांची। राज्य की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजना RIMS-2 को लेकर प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और परियोजना के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि विकास के नाम पर उनकी जमीन और भविष्य से जुड़े फैसले बिना उनकी राय लिए नहीं किए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उनकी मांग है कि किसी भी परियोजना को लागू करने से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाए। “पहले संवाद, फिर निर्णय” आंदोलन में शामिल लोगों…
