रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-22/2023) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में तैयार की गई संशोधित Answer Key के आधार पर परीक्षा का संशोधित परिणाम प्रकाशित कर दिया गया है।
आयोग के अनुसार, S.L.P. (Civil) No.-21079/2025 एवं अन्य संबंधित वादों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 9 फरवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत 10 मार्च 2024 को आयोजित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित परीक्षाफल जारी किया गया है।
JPSC ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयोग ने यह भी कहा है कि यदि परिणाम अथवा उससे संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि या तकनीकी गलती की जानकारी प्राप्त होती है, तो आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इनमें Civil Review (Filing) No. 1736/2026, W.P.(S) No.-6602/2024 (सलोचना कुमारी बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) तथा W.P.(S) No.-169/2025 (रमेश्वर सिंह बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) जैसे मामले शामिल हैं।
आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबंधित अभ्यर्थी आगे की जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Loading Viewer...

