Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
रांची: हजारीबाग जमीन घोटाले मामले में एसीबी (भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एसीबी ने विनय सिंह को इस घोटाले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम लगातार सुराग जुटा रही थी। इसी कड़ी में रांची और अन्य स्थानों पर उनके ठिकानों की तलाशी ली गई। जमीन घोटाले का मामला हजारीबाग में जमीन की खरीद-बिक्री…
रांची: राजधानी रांची में इस बार दुर्गा पूजा 2025 को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी क्रम में रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में शामिल लोग और एजेंडे बैठक में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। …
धनबाद: शहर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बीसीसीएल के मुनीडीह क्षेत्र में संचालित इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) गोपाल रेड्डी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना काली मंदिर के समीप घटी, जहां एक अज्ञात युवक ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कैसे हुई पूरी वारदात? जानकारी के मुताबिक, गोपाल रेड्डी शनिवार को काली मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद वे अपनी कार (नंबर JH10D-7785) की पिछली सीट पर बैठकर घर लौट रहे थे। तभी लगभग 25 वर्षीय एक युवक हीरो ग्लैमर बाइक पर सवार होकर आया और फायरिंग…
रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी का शुक्रवार (26 सितंबर) आखिरी कार्य दिवस रहा, क्योंकि वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। खबर है कि उन्होंने अब तक सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) के लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि निजी कारणों से वे कार्यकाल बढ़ाना नहीं चाहतीं। इस बीच, राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सरकार के सामने सीनियरिटी, कार्यक्षमता और मुख्यमंत्री के भरोसे जैसे कई पहलुओं को देखते हुए चयन करना चुनौतीपूर्ण होगा। कुछ नामों पर चर्चा हो रही…
Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी राज्य बिहार के दौरे पर हैं. उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. उनकी सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है. उनके काफिले में अचानक से एक अज्ञात कार घुस आई. आनन-फानन में उस फोर व्हीलर को साइड किया गया. बिहार में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में दिग्गज नेताओं का प्रदेश में आना जाना लगा है. देश के गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह भी चुनाव के सिलसिले में बिहार में हैं. वह पटना एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे, जब उनकी सुरक्षा में चूक हुई. हालांकि, सुरक्षा…
रांची. झारखंड के 2195 टावर से शनिवार को स्वदेशी तकनीक से बनी 4जी सेवा शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा से देश का पहला पूर्णत: स्वदेशी 4जी नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस अवसर पर देशभर के लगभग 97,500, 4जी मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया जायेगा. इनमें बीएसएनएल ने 92,600 से अधिक 4जी साइट्स स्थापित किये हैं, जबकि शेष अन्य ऑपरेटर्स के नेटवर्क हैं. यह जानकारी बीएसएनएल, झारखंड के सीजीएम विपुल अग्रवाल ने शुक्रवार को मेन रोड स्थित टेलीफोन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. जून 2026 से पहले शुरू होगी 5जी सेवा सीजीएम ने बताया कि…
दुर्गा पूजा के मौके पर राजधानी रांची में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बने भव्य पंडाल अब लोगों के दर्शन के लिए खोले जा रहे हैं। 🙏 आज खुलने वाले पूजा पंडाल साउथ रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी, गोंदा टाउन कांके रोड हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति आदर्श दुर्गा पूजा समिति, लटमा हिल टंकी साइड, धुर्वा दुर्गा पूजा समिति, हटिया स्कूल मैदान शक्ति स्रोत संघ दुर्गा पूजा समिति, गाड़ी खाना चौक जागृति क्लब दुर्गा पूजा समिति, हटिया नेताजी नगर दुर्गा…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. मिली जानकारी के अनुसार रांची-जयनगर रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन (08105/08106) 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को रांची से चलेगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार को जयनगर से रवाना होगी. इस ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास का 1, एसी थर्ड क्लास के 3, स्लीपर क्लास के 10 और जनरल क्लास के 2 कोच रहेंगे. इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. रांची से रात 21:25…
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का क्षेत्र एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। मौसम विभाग ने आज से एक अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
झारखंड के गिरिडीह जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां गांडेय में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादया हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसे…
