Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-05-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 05-07-2025″]
Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजधानी में गोली चलने की सूचना है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन के छोटे भाई हेमंत साहू को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में पारस अस्पताल, धुर्वा लाया गया, जहां उन्हें चार गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। Breaking : अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप घायल हेमंत की हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक इलाज शुरू नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रबंधन…
देश की न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की सेवानिवृत्ति के बाद बने नए मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता में हुई 1 और 2 जुलाई की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. पटना हाईकोर्ट में नियुक्त होंगे दो नए जज कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट में दो अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. हालांकि इनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए…
गुरुवार को गया से दरभंगा की ओर जा रही SSB जवानों से भरी एक बस में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना सेवनन के पास हुई जब बस अचानक ओवरहीट होकर तेज़ रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। बस में सवार जवानों के अनुसार, अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा और बस तेज़ गति से झटके देने लगी। ड्राइवर ने जब पाया कि वाहन से उसका नियंत्रण हट रहा है, तो उसने घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता दिखाई। उसने मुख्य पाइप और वायरिंग काटकर बस को रोकने की कोशिश की, जो सफल रही। इस साहसिक और तेज़ निर्णय की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बजट विधेयक प्रतिनिधि सभा में अंतिम मतदान के बाद कानून बनने के लिए तैयार है। अब राष्ट्रपति आज यानी शुक्रवार को एक समारोह के दौरान इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बनाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप प्रशासन के लिए इस विधेयक को पारित करना आसान नहीं रहा है। इस विधेयक के कारण सामाजिक कार्यक्रमों और व्यय के स्तर को लेकर ट्रम्प की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों से भी ठन गई है, जो कांग्रेस के दोनों सदनों को नियंत्रित करते हैं। अमेरिका का संघीय घाटा 10 वर्षों में 3.3 ट्रिलियन डॉलर बढ़…
Ranchi: झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी बेटी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आठ ठिकानों पर ED ने दबिश दी है. इसमें रांची, हजारीबाग और बड़कागांव में पूर्व मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों और करीबियों के ठिकानें शामिल है. मामला उनके खिलाफ कथित अवैध रेत खनन और जबरन वसूली से जुड़े धनशोधन की जांच से जुड़ा है. इसी के तहत शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इन ठिकानों पर दबिश दी. इसे लेकर सुबह-सुबह ईडी की कई टीमें पूर्व मंत्री के ठिकानों पर अचानक पहुंची. यहां तीनों शहरों में अलग-अलग जगहों पर टीम के सदस्य छापेमारी कर…
इंडियन बैंक के ग्राहकों के लिए दो बड़ी अपडेट सामने आई है। सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियम बदले गए हैं। सरकारी बैंक ने लोन के ब्याज दरों में भी संशोधन किया है। जिसका असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा। न्यूनतम एवरेज बैलेंस न होने पर भी चिंता की कोई जरूरत नहीं है। एमसीएलआर दरों में कटौती के कारण ईएमआई का बोझ कम होगा। बैंक (Indian Bank) ने सभी प्रकार के अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस न होने पर लगने वाली पेनल्टी को घटाने का ऐलान कर दिया है। नए नियम 7 जुलाई से लागू होंगे। जिससे स्टूडेंट्स से लेकर वरिष्ठ नागरिकों…
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-RANCHI-04.07.2025-JUlay-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 JUlay 2025……….”]
[pdf-embedder url=”https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/KOYLANCHAL-SAMVAD-DHANBAD-PDF-04-07-2025.pdf” title=”KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 04-07-2025″]
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईरसीटीसी) 27 जुलाई से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है. यह ट्रेन भागलपुर से खुलेगी, जो जसीडीह, मधुपुर, सुजलपुर, बराकार, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग स्टेशन होते हुए दक्षिण भारत जायेगी. भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से रेलवे अपने पर्यटकों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग), मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) सहित अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करायेगा. इस दौरान यात्रा की अवधि 11 रात और 12 दिन की होगी. इसके लिए प्रति व्यक्ति 22,760 (स्लीपर इकोनॉमी…
