Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद समाहरणालय के तीसरी मंजिल पर स्थित जनरेटर रूम में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी. समय पर कार्रवाई होने के कारण अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही. इस घटना में समाहरणालय में लगे कई बिजली के उपकरण जलकर बर्बाद हो गए हैं. फिलहाल बरवाअड्डा थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रही है.
हजारीबाग: दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बहू प्रीति किस्को और उनके ड्राइवर से बदसलूकी और मारपीट की घटना हुई है। यह मामला हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बुधवार को प्रीति किस्को अपने ससुराल से रांची लौट रही थीं। उनकी गाड़ी अमृत नगर पूजा पंडाल के पास जुलूस में फँस गई। ड्राइवर ने लोगों से रास्ता देने का अनुरोध किया, लेकिन बात विवाद में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर ड्राइवर पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह…
बीजेपी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह नियुक्ति की है. साहू पूर्व सांसद रवींद्र कुमार रे का स्थान लेंगे, जिन्हें राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले, पिछले साल अक्टूबर में यह प्रभार सौंपा गया था. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली थी हार झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. राय को अध्यक्ष बनाए जाने के एक साल के भीतर ही पार्टी ने उन्हें बदल दिया. यह फैसला दिखाता है कि बीजेपी राज्य संगठन को नए सिरे से मजबूत करना चाहती…
बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत के 13 प्रवासी मजदूर गुजरात की एक फैक्ट्री Agilis Vitrified Private Limited में प्रताड़ना झेल रहे थे। फैक्ट्री प्रबंधन न तो उन्हें घर लौटने की अनुमति दे रहा था और न ही उचित व्यवहार कर रहा था। स्थिति की जानकारी जब मजदूरों के परिजनों ने झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी, तो उन्होंने तुरंत पहल करते हुए मामला राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुँचाया। मजदूरों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। त्वरित पहल के…
बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहार की करीब 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 10:30 बजे पटना स्थित अणे मार्ग के “संकल्प” भवन में होगा। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह योजना का दूसरा चरण है। इससे पहले, 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं को 7,500 करोड़ रुपये की सहायता…
रांची: झारखंड में मॉनसून का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है. एक बार फिर रांची मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था, जिसका असर विजयदशमी के दौरान भी देखने को मिला. इस दौरान कई स्थानों पर रावण दहन को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा. यहां रुक-रुक बारिश हो रही है. रांची में तो लोग बारिश में ही डांस करते हुए माता रानी का विसर्जन करने के लिए निकले. इन जिलोॆ के लोग आज रहें सतर्क रांची मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए…
दुर्गा पूजा पर बैंगलोर से अपने घर चतरा लौट रही एक महिला की ट्रेन में मौत हो गई.महिला गर्भवती है. अपने पति के साथ हटिया बैंगलोर साप्ताहिक ट्रेन से हटिया स्टेशन तक आ रही थी. इसी बीच सुबह 6 बजे राऊरकेला स्टेशन के पास उसे पेट में दर्द हुआ. जिसके बाद वह सो गई. लेकिन जब हटिया पहुंची और उसके पति ने उसे उठाना चाहा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं दिखी. तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी गई. जब रेलवे के डॉक्टरों पहुंचे तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला का नाम सोना देवी है. वह चतरा के…
चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना की पुलिस ने फरार नक्सली भीम बोदरा के घर शंकई गांव में इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने परिजनों को चेतावनी दी है कि अगर भीम बोदरा कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। भीम बोदरा पर टेबो थाना में कांड संख्या 7/2023 के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि भीम बोदरा नक्सली संगठन में सक्रिय है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। टेबो थाना…
जमशेदपुर के बिष्टूपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा की भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 26 महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो शहर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। ये सभी महिलाएं पश्चिम बंगाल के हुगली की रहने वाली हैं और सोमवार को ही ट्रेन से शहर पहुंची थीं। सभी जुगसलाई के एक होटल में ठहरी थीं। होटल से गैंग की महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर भीड़ में लोगों के पर्स, मोबाइल और चेन की चोरी करती थीं। पुलिस ने इनके पास…
एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से आई है जहां रिलायंस कंपनी का पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पूल से खेत में गिर गया. गिरने के बाद लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि टैंकर से पेट्रोल रिस रहा है, लोग गैलन, बाल्टी, डिब्बा लेकर दौड़े-दौड़े आए और पेट्रोल लूटने लगे. इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को हुई और मौके पर पहुंच पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया. टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ खेत में जा गिरा झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तहत रामपुर विकास रिंग रोड पर करकट्टा…
